5 Reasons of Dhurandhar opens strongly: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज होते ही छा गई है. इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे ही गाड़ दिए और पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने इस साल 2025 की टॉप 4 फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. इसमें ‘सैयारा’ (21 करोड़ रुपये), ‘थामा’ (23.75 करोड़), ‘सिकंदर’ (26 करोड़ रुपये), ‘हाउसफुल 5’ (24 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.
2025 की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 27 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद ये फिल्म 2025 की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने ‘सैयारा’, ‘थामा’, ‘सिकंदर’, ‘हाउसफुल 5’ के साथ ही ‘हक’ (15.06 करोड़), ‘120 बहादुर’ (15.00 करोड़), ‘तेरे इश्क में’ (15.81 करोड़), ‘मिराई’ हिंदी (17.48 करोड़), कांतारा: चैप्टर 1 (हिंदी) (18.50 करोड़), रेड 2 (19.71 करोड़), द ताज स्टोरी (20.32 करोड़) और मालिक (22.52 करोड़) जैसी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसकी अच्छी ओपनिंग करने के पीछे की 5 वजहों के बारे में…
शानदार एडवांस बुकिंग
‘धुरंधर’ की ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी शानदार एडवांस बुकिंग थी. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग में महज तीन दिनों में ही 11 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. ये आंकड़ा ब्लॉक सीट के साथ है. ऐसे में इसका सीधा असर फिल्म की पहले दिन की कमाई पर देखने के लिए मिला, जिसकी वजह से मूवी ने 27 करोड़ तक ओपनिंग कर ली.
माउथ टू माउथ पब्लिसिटी
हालांकि, कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना था कि फिल्म 15-20 करोड़ की कमाई में ही सिमट जाएगी लेकिन, इसका जबरदस्त क्रेज फिल्म की कमाई को खींच ले गया. ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले ही इसकी माउथ टू माउथ पब्लिसिटी कमाल की रही है. मूवी को लेकर दर्शकों और फैंस के बीच पहले ही काफी बज बन गया था. ट्रेलर की रिलीज के बाद इसकी माउथ टू माउथ पब्लिसिटी कमाल की रही है, जिसका पॉजिटिव असर फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर देखने के लिए मिला है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के वो 5 सीन्स, जिन्हें देख ऑडियंस ने खूब बजाई सीटी; फिल्म की कास्ट ने की सबकी सिट्टी-पिट्टी गुल!
पावरपैक्ड स्टार कास्ट
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार ओपनिंग के पीछे तीसरा कारण इसकी पावरपैक्ड स्टार कास्ट है, जिसे स्क्रीन पर साथ में देखना अलग ही अनुभव था. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल हैं. ‘छावा’ में ‘औरंगजेब’ के किरदार के बाद से उन्हें विलेन की भूमिका में काफी पसंद किया गया और अब उन्होंने इस फिल्म में भी सारी लाइमलाइट चुरा ली. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों ने भी अपनी भूमिका में कमाल का काम किया है. इस पावरपैक्ड स्टार कास्ट ने फैंस का दिल जीत लिया.
फिल्म की रिलीज से पहले ही हिट था ट्रेलर
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले ही छा गई थी. जब इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था तो दर्शकों ने इस काफी पसंद किया था. फिल्म का हर कैरेक्टर तभी से सुर्खियों में आ गया था. फिर चाहे वो सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री हो या फिर रहमान के रोल में अक्षय खन्ना ही क्यों ना रहे हों. अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने भी तभी लाइमलाइट चुरा ली थी. इसके साथ ही रणवीर सिंह का कैरेक्टर, उनका लुक और फिल्म का म्यूजिक दर्शकों के दिलों पर छा गया था. ट्रेलर की लोगों ने काफी तारीफ की थी.
यह भी पढ़ें: सारा खान ने रामायण के ‘लक्ष्मण’ के बेटे संग लिए 7 फेरे, 2 महीने पहले कृष पाठक से की थी कोर्ट मैरिज
‘धुरंधर’ के जरिए दिखा एक नया पेयर
फिल्म ‘धुरंधर’ की शानदार ओपनिंग के जरिए दर्शकों को स्क्रीन पर एक नया पेयर देखने के लिए मिला. वो कोई और नहीं बल्कि सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की जोड़ी है, जिन्होंने ट्रेलर में अपनी पहली झलक दिखाकर ही फैंस का दिल जीत लिया था. ऐसे में फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की रही है. इसके साथ ही इस मूवी के जरिए पहली बार ऐसा हुआ है जब संजय दत्त, अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल साथ में स्क्रीन पर नजर आए हैं. इन 90s के दिग्गजों के साथ रणवीर को देखना एक अलग सिनेमाई अनुभव है, जो दर्शकों को थिएटर की ओर खींचता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines