Dhurandhar Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. धमाकेदार कमाई से शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की कास्ट की एक्टिंग से लेकर फिल्म के एक्शन सीन्स तक, हर चीज की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ ने पहले दिन कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ का पहले दिन का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 27 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 33.81% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 15.49%, दोपहर के शो 28.24%, शाम के शो 35.59% और रात के शो 55.90% रहे. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि ‘धुरंधर’ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन 61.85 करोड़ की कमाई की थी.
फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के लुक से लेकर एक्शन सीन्स तक की काफी तारीफ की जा रही है. काफी समय के बाद रणवीर सिंह पर्दे पर वॉयलेंट मोड में नजर आए और धांसू एक्शन सीन्स करते दिखाई दिए. जिसके बाद से ही रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ पूरी कास्ट ने कमाल की एक्टिंग से पहले ही दिन ऑडियंस का दिल जीता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar में किसने निभाया Uzair Baloch का किरदार, कौन है ये खूंखार गैंगस्टर, जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल?
‘धुरंधर’ फिल्म की कास्ट
‘धुरंधर’ मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए. वहीं जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री ही थी. सारा अर्जुन ने पहली बार बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म में काम किया है. वहीं रणवीर सिंह से उम्र में 20 साल छोटा होने के बाद भी सारा अर्जुन की जोड़ी रणवीर सिंह संग फैंस को काफी पसंद आई.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
35 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
51 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines