भारतीय सिनेमा के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा. सिनेमाघरों में इस साल कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें ऑडियंस ने खूब प्यार भी दिया. विक्की कौशल की ‘छावा’ से लेकर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ तक ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर अपनी जगह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में बनाई है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आने से पहले ‘छावा’ पहले नंबर पर बनी हुई थी लेकिन अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं इस लिस्ट में अब धीरे-धीरे एक और फिल्म जुड़ रही है जिसका नाम है ‘धुरंधर’. इस फिल्म ने टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है.
‘धुरंधर’ ने ‘कुली’ को चटाई धूल
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ को अभी रिलीज हुए सिर्फ 9 ही दिन हुए हैं और ये इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘धुरंधर’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ताबड़तोड़ कमाई कर रजनीकांत की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर’ ने भारत में जहां 292.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ सिर्फ 285.01 करोड़ ही कमा पाई थी. इन आंकड़ों के हिसाब से ‘धुरंधर’ रजनीकांत की ‘कुली’ से 7.74 करोड़ से आगे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ से पहले अक्षय खन्ना ने इस फिल्म में किया था सेम डांस, 21 साल बाद अब वीडियो हो रहा वायरल
टॉप 4 में हुई शामिल
‘धुरंधर’ भारत में कमाई करने वाली चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. रणवीर सिंह की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म अब सिर्फ 3 फिल्मों से पीछे है. इनमें कांतारा चैप्टर 1, छावा और सैयारा शामिल है. वहीं जिस हिसाब से ‘धुरंधर’ की कमाई देखने को मिल रही है, जल्द ही ये ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ सकती है. वहीं भारत में भले ही ‘धुरंधर’ ने कुली को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘कुली’ अभी भी ‘धुरंधर’ से आगे है. ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 446.25 करोड़ है और ‘कुली’ का 518 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में अधूरी रही रणवीर सिंह की कहानी, जानिए वो 7 सवाल, जो पार्ट-2 के लिए बढ़ाते हैं क्यूरियोसिटी
‘धुरंधर’ की कास्ट
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक धुरंधरों को लिया गया है. रणवीर सिंह के साथ-साथ फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए हैं. मूवी में स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग FA9LA भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines