बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक शेयर किया गया था, जिसे देखने के बाद लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इस बीच अब फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी खूब चर्चा भी रही है। इस वीडियो में रणवीर सिंह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से वीडियो वायरल
फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से जो वीडियो वायरल हो रहा है, अगर उसकी बात करें तो इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह के हाथों में गन नजर आ रही है और वो किसी को पकड़ने की कोशिश करते हुए उसके पीछे भाग रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।
रणवीर सिंह अलग अंदाज में
वीडियो को शेयर करते हुए इस पर लिखा गया कि अभिनेता रणवीर सिंह पंजाब में फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, वायरल हो रही वीडियो की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। इसके अलावा अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो हाल ही में इसका पहला लुक सामने आया था, जिसे देखकर लोगों ने कहा था कि ये एक अलग लेवल की फिल्म होगी।
5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले लुक को रणवीर सिंह के बर्थडे पर शेयर किया गया था। फिल्म के पहले लुक के साथ इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई थी। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर अभी से बज भी बन रहा है। साथ ही उम्मीद की जा रही है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही बड़ा धमाका करेगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- Abdu Rozik के अरेस्ट होने की खबरों पर ताजा अपडेट, Bigg Boss फेम स्टार की टीम ने बताया सच
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines