Dhurandhar Fame Ayesha Khan: ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ऑडियंस को शेयर भी करती रहती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं. आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन संग फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस हाथ में पहनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे आयशा ने सगाई कर ली हो. इन फोटोज में आयशा खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
आयशा खान ने की सगाई?
आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन संग फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं. वहीं मिस्ट्री मैन के साथ एक्ट्रेस रोमांटिक पोज देते हुए अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘एक सपना.’ जिसके बाद एक्ट्रेस के फैंस को लगने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है और इतना ही नहीं एक्ट्रेस के फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई भी दे रहे हैं. हालांकि आयशा खान की ये पोस्ट जूलरी ब्रांड का एड लग रही है.
मिस्ट्री मैन संग दिए पोज
दरअसल एक्ट्रेस ने कैप्शन में जूलरी ब्रांड को टैग भी किया है. हालांकि उनकी पोस्ट सगाई वाली ही लग रही है, लेकिन उनके कैप्शन से थोड़ा अंदाजा हो गया है कि ये जूलरी ब्रांड का विज्ञापन ही है. वहीं आयशा खान ने सगाई करने पर अभी कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. वहीं सोशल मीडिया पर आयशा खान की ये रोमांटिक पोस्ट काफी वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने जिस मिस्ट्री मैन संग पोज दिए हैं, उस मिस्ट्री मैन का चेहरा नहीं दिखाया है.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के मन्नत से निकले 8 फुट के दो सांप, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
‘धुरंधर’ में जीता दिल
बता दें आयशा खान ने ‘बिग बॉस 17’ में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया था और इसके बाद वो काफी चर्चाओं में भी आई थीं. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने ‘शरारत’ में नजर आईं और उन्होंने अपने डांस से सबका दिल जीत लिया. इस गाने में आयशा खान के साथ टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डीसूजा भी डांस करती हुईं नजर आई थीं. वहीं सोशल मीडिया पर भी आयशा खान अपने डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines