हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Exams में Dhurandhar, अकाउंट्स के पेपर में आदित्य धर की फिल्म के किरदारों की एंट्री, पूछे सवाल

Dhurandhar In Accounts Exam: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज दर्शकों के बीच जबरदस्त देखने के लिए मिल रहा है. थिएटर से लेकर ओटीटी तक फिल्म छाई हुई है. ऐसे में अब इसका असर एग्जाम्स में भी देखने के लिए मिला है.

विज्ञापन
Dhurandhar Characters Entry In Accounts Exam

डायेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. फैंस और दर्शकों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने के लिए मिला है. थिएटर से लेकर ओटीटी तक पर सिर्फ ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर’ की ही चर्चा हो रही है. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, दो महीने से ज्यादा हो गए हैं. फिल्म का पहला पार्ट ना केवल इंडिया में बल्कि पाकिस्तान में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ऐसे में अब तो इसका असर एग्जाम्स में भी देखने के लिए मिला है. चलिए बताते हैं कैसे.

दरअसल, आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के किरदारों की एंट्री एग्जाम्स के क्वेश्चन पेपर में हो गई है. सोशल मीडिया पर पेपर की फोटो शेयर की गई है, जो कि वायरल हो रही है. जी हां आपने सही पढ़ा. अकाउंट्स के पेपर में ‘धुरंधर’ के किरदारों को देखा गया है.

यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ 9 महीने बाद होने जा रहा बंद? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

वीरल बयानी के इंस्टाग्राम पेज से अकाउंट्स के पेपर की फोटो शेयर की गई है, जिसमें एक सवाल में फिल्म ‘धुरंधर’ के किरदारों को शामिल किया गया है. पहले सवाल में जमील जमाली, SP चौधरी असलम और यालिना जमाली नाम का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, दूसरे प्रश्न में अजय सान्याल, सुशांत बंसल और मोहम्मद आलम का नाम देखने के लिए मिला. इतना ही नहीं, तीसरे सवाल में भी ‘धुरंधर’ के लीड कैरेक्टर्स हमजा अली मजारी, रहमान डकैत और उजैर बलौच का नाम देखने के लिए मिला है. इस पेपर की फोटो सामने आने के बाद लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. ये पोस्ट वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर दिखेगी 4000 करोड़ी फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

अगर ‘धुरंधर’ से जुड़े किरदारों के सवालों पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो इस पर एक ने लिखा, ‘एग्जाम क्वेश्चन्स तय करने वाला धुरंधर देख रहा होगा.’ दूसरे ने लिखा, ‘एग्जामिनर ने धुरंधर 1 और 2 एक साथ देख ली.’ इसके साथ ही एक ने उजैर बलोच के किरदार का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘भाई इसमें भी उजैर की लग गई है.’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘रहमान डकैत इस प्रश्न में भी मारा गया.’ इसी तरह से लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं. वीरल की इस पोस्ट को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola