आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है और ये महज 10 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. कमाई के अलावा भी के स्टार कास्ट की चर्चा काफी रही है, जिसमें 20 साल की सारा अर्जुन के साथ रणवीर सिंह की केमिस्ट्री भी काफी वायरल हुई. दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. ऐसे में फिल्म में सारा की कास्टिंग की वजह के बारे में सभी जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे. अब वह राज खुल गया है.
रणवीर-सारा के एज गैप पर बोले मुकेश छाबड़ा
दरअसल, ‘धुरंधर’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर सिंह के साथ 20 साल छोटी सारा अर्जुन की कास्टिंग के बारे में बात की. उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें क्लियर ब्रीफ मिला हुआ था कि लड़का हमजा एक लड़की को फंसाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए उनका मानना है कि सभी जानते थे कि वह लड़की 20-21 साल की जवान होनी चाहिए. मुकेश ने बताया कि जो लोग उनके उम्र के फर्क पर बात कर रहे हैं उन सभी को इन सवालों के जवाब ‘धुरंधर’ पार्ट-2 में मिलेंगे. उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि 26-27 साल के ग्रुप के अच्छे एक्टर्स नहीं हैं. बहुत अच्छे एक्टर्स हैं लेकिन फिल्म में ये उम्र का फर्क दिखाना जरूरी था. सभी को हर चीज नहीं समझाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘चेहरे में 67 कांच के टुकड़े…’, एक्सीडेंट में बिगड़ गया था महिमा चौधरी का फेस, बोलीं- ‘बहुत कुछ झेला’
1300 लड़कियों में सारा अर्जुन क्यों रहीं खास?
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि ‘धुरंधर’ की लीड एक्ट्रेस के लिए सारा अर्जुन को सेलेक्ट करने के लिए 1300 लड़कियों के ऑडिशन लिए गए थे. डायरेक्टर ने बताया कि उन्हें सारा अर्जुन में क्या खास दिखा, जिन्हों 1300 लड़कियों के ऑडिशन में चुना गया. मुकेश ने कहा कि वह काफी खुश हैं कि आदित्य जैसे निर्देशक नए चेहरों को मौका दे रहे हैं. इसलिए कास्टिंग डायरेक्टर का आइडिया था कि वो पूरी दुनिया नहीं बना रहे बल्कि सरप्राइजिंग कास्टिंग कर रहे हैं. उनका मानना था कि लड़की बिल्कुल फ्रेश लगनी चाहिए. वह बचपन में फिल्मों काम कर चुकी थीं इसलिए डायरेक्टर उन्हें नया अंदाज देना चाहते थे.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ की आंधी में सब धुआं, ‘पुष्पा’ से ‘एनिमल’ तक सबको पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
‘धुरंधर पार्ट-2’ में दिखेगा सारा अर्जुन का असली टैलेंट- मुकेश छाबड़ा
मुकेश ने बताया कि सारा अर्जुन फिल्मों के लिए पिछले कई सालों से ऑडिशन दे रही थीं. उन्होंने उनका तारीफ की और कहा कि उन्हें उनका मीठे चेहरे के पीछे छुपा टैलेंट दिखा. डायरेक्टर ने कहा कि वह कमाल की एक्टर हैं और उनका टैलेंट पार्ट-2 में देखने के लिए मिलने वाला है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पार्ट-2 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे फिल्ममेकर इस तरह की फिल्म…’, पाकिस्तानियों ने की Dhurandhar की तारीफ, अपने निर्माताओं को कही ये बात
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
34 mins ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 hr agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
5 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines