Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 27 दिन हो गए हैं. 27वें दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बारिश की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ‘धुरंधर’ ने कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 722.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में 27 दिनों में ‘धुरंधर’ ने 1113.3 करोड़ की कमाई कर ली है. इन आंकड़ों के हिसाब से फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: 21 की एक्ट्रेस के हैं शाही ठाठ, महल जैसे घर में रहती हैं Bigg Boss 19 की ये हसीना
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का कलेक्शन
कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई फीकी पड़ गई है. फिल्म ने 7वें दिन 1.75 करोड़ की कमाई कर ली है. लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट ही देखने को मिल रही है. भारत में कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 28.75 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में अभी तक फिल्म ने 42.1 करोड़ की ही कमाई की है. बता दें फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ लीड रोल में अनन्या पांडे भी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हमारे परिवार के…’, पिता की आखिरी फिल्म को लेकर इमोशनल हुए सनी-बॉबी, Dharmendra को लेकर कही ये बात
‘अवतार: फायर एंड एश’ ने कितने छापे नोट?
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 13वें दिन 5.15 करोड़ की कमाई की. भारत में इन 13 दिनों में फिल्म ने 153.30 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 7400 करोड़ पहुंच गया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इस फिल्म ने सबको पीछे छोड़ दिया है, लेकिन भारत में अभी ये फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से काफी पीछे है.
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
6 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines