Dhurandhar Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग ने तहलका मचाया हुआ है. वहीं रणवीर सिंह की एक्टिंग ने भी ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. सिनेमाघरों में लगातार फिल्म के शोज हाउसफुल हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है और किन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इन आंकड़ों के हिसाब से रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ ने भारत में अब तक 207.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 306.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं इसकी पॉलिटिक्स…’, Hrithik Roshan ने दिया Dhurandhar का रिव्यू, क्या बोले एक्टर?
इन 7 फिल्मों को चटाई धूल
‘धुरंधर’ ने अपनी बढ़ती कमाई के चलते इस साल रिलीज हुई 7 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना की ‘थामा’, पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, अजय देवगन की ‘रेड 2’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका: चैप्टर 1’ और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ शामिल है. ‘थामा’ ने जहां दुनिया भर में 111.34 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने 295.22 करोड़, ‘हाउसफुल 5’ ने 288.67 करोड़, ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़, ‘सितारे जमीन पर’ ने 267.52 करोड़, ‘लोका: चैप्टर 1’ ने 303.86 करोड़ और ‘तेरे इश्क में’ ने 148.35 करोड़ की कमाई की.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की धुआंधार आंधी, इन 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल
फिल्म में कौन-कौन?
‘धुरंधर’ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आए हैं. इसमें खास बात ये है कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई दे रही है. भले ही दोनों में 20 साल एज गैप हो, इसके बाद भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. आदित्य धर की फिल्म इस साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines