Dhurandhar Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और इन 6 दिनों में फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई से कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ धमाल मचा रही है. फिल्म की कास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की जा रही है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है और किन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है?
छठे दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने छठे दिन 26.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद भी वीक डेज में भी फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है. 6 दिनों में ‘धुरंधर’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 265.25 करोड़ हो गया है. वहीं अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 36 साल पुराना है Dhurandhar में अक्षय का डांस स्टेप, पापा विनोद खन्ना को किया कॉपी? देखिए वायरल वीडियो
इन फिल्मों को चटाई धूल
‘धुरंधर’ ने अपनी धमाकेदार कमाई से 5 बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. इनमें ‘तेरे इश्क में’, ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘सिकंदर’ और ‘रेड 2’ शामिल हैं. ‘तेरे इश्क में’ ने वर्ल्डवाइड 145.5 करोड़, ‘थामा’ ने 187.59 करोड़, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 110.28 करोड़, ‘सिकंदर’ ने 184.89 करोड़ और ‘रेड 2’ ने 237.46 करोड़ की कमाई की. इन आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर’ इन फिल्मों से बहुत आगे है.
यह भी पढ़ें: कौन है ‘धुरंधर’ का ये स्पाई? कभी टीवी की चुटकी बन की कॉमेडी, अब रणवीर सिंह संग मचाया बवाल
फिल्म की कास्ट
वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सितारों ने अपने किरदारों में अपनी एक्टिंग से जान डाली है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
14 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines