Dhurandhar Box Office Collection Day 5: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और महज 5 दिनों में मूवी ने अपनी कमाई से धूम ही मचा दी है. माना जा रहा है कि ये रणवीर सिंह के पिछले 6 साल के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है. फिल्म ने महज पांच दिनों के भीतर ही 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और मंगलवार को इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है.
‘धुरंधर’ की 5वें दिन की कमाई
सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने 5वें दिन सोमवार के मुकाबले ज्यादा बिजनेस किया है. ये 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. इसने 5वें दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, सोमवार को फिल्म ने 23.25 करोड़ का बिजनेस किया था. इसकी बाकी दिनों की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ का बिजनेस किया था. आदित्य धर की फिल्म ने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब 5 दिनों के कलेक्शन के बाद ये कुल 152.75 करोड़ कमाई कर चुकी है.
यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: इस साल स्क्रीन पर इन 7 नई जोड़ियों ने मचाई धूम, बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, रहीं हिट
6 साल में रणवीर सिंह ने दी सिर्फ दो हिट
रणवीर सिंह की पिछले 6 साल में बॉक्स ऑफिस पर केवल दो ही हिट फिल्मों में काम किया है. साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुली बॉय’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था. IMDB की मानें तो इसका बजट 75 करोड़ था जबकि फिल्म का इंडिया कलेक्शन 139 करोड़ रहा था. वहीं, इन 6 सालों में उनकी आखिरी हिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रही, जिसका निर्माण 150 करोड़ के बजट में किया गया था लेकिन इसका इंडिया कलेक्शन 153.5 करोड़ हुआ था. 2019 से अब तक रणवीर सिंह ने 5 फिल्मों में काम किया, जिसमें दो ये हिट फिल्में रहीं और बाकी तीन 83, जयेशभाई जोरदार और सर्कस जैसी फिल्में रहीं. उनकी ये तीनों फिल्में फ्लॉप रही थी.
यह भी पढ़ें: टॉक्सिक’ या ‘धुरंधर 2’, किसकी मनेगी ईद 2026? आमने-सामने होंगे रणवीर सिंह-‘केजीएफ’ स्टार यश, जानिए रिलीज डेट
6 साल में रणवीर सिंह की बड़ी हिट साबित होगी ‘धुरंधर’?
अब वहीं, अगर ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ को हटा दिया जाए तो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के महज 5 दिनों में ही एक्टर की फिल्मों को कंमाई के मामले में पछाड़ दिया है. ‘गुली बॉय’ को तो पहले ही पीछे छोड़ दिया था. लेकिन, अब सबकी नजर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर टिकी है. इसमें और ‘धुरंधर’ की कमाई के बीच सिर्फ चंद आंकड़ों का ही फासला रह गया है. माना जा रहा है कि बुधवार यानी कि 6 दिन के कलेक्शन में फिल्म इसे पीछे छोड़ देगी. अगर ऐसे होता है तो ये 6 सालों में रणवीर सिंह की बड़ी हिट होगी.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines