Dhurandhar Box office collection day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की आंधी, 3 दिनों में 100 करोड़ के पार हुई फिल्म

Dhurandhar Box office collection day 3: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की पहले वीकेंड की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ने 3 दिनों में शानदार कलेक्शन किया और 2025 की बड़ी फिल्मों को पछाड़कर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है.

Dhurandhar, Dhurandhar Movie Box office collection day 3, Dhurandhar BOX Office

100 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर'. (Photo-X)

Dhurandhar Box office collection day 3: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इसे 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इसकी रिलीज को 3 दिनों का वक्त हो चुका है. फिल्म अपना पहला वीकेंड भी पार कर चुकी है. अब फर्स्ट वीकेंड की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें इसकी कमाई में बंपर उछाल देखने के लिए मिली. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए बताते हैं इसकी कुल कमाई के बारे में…

‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर गाड़े थे झंडे

फिल्म ‘धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर ही शानदार बिजनेस कर लिया था. इसे माउथ टू माउथ पब्लिसिटी अच्छी खासी मिली, जिसका फायदा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में देखने के लिए मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ और दूसरे दिन 32 करोड़ का बिजनेस किया. इसकी हर दिन कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है. ऐसे में रविवार को भी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की, जिसके बाद ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

100 करोड़ के पार पहुंची ‘धुरंधर’

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले रविवार यानी कि तीसरे दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी पहले वीकेंड की कमाई 103 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म और कैसा परफॉर्म करती है. साथ ही देखना ये भी दिलचस्प होगा कि ये मंडे टेस्ट के साथ ही और कितनी कमाई कर पाती है. क्योंकि अभी इसके सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है.

पहले वीकेंड ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में इस साल 2025 की बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है. इस कड़ी में ‘सैयारा’ (83.25), ‘तेरे इश्क में’ (52 करोड़), ‘सिकंदर’ (74.5 करोड़), ‘थामा’ (55.6 करोड़) और ‘जॉली एलएलबी 3’ (53.5 करोड़) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ