Dhurandhar Akshaye Khanna Dance: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. मूवी की स्टारकास्ट से लेकर गानों तक को हर कोई प्यार दे रहा है. 9 दिनों में फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर 2025 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम बना लिया है. फिल्म में जिस किरदार की सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं वो रहमान डकैत ही है. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में FA9LA गाने में उनका डांस इतना वायरल हो रहा है कि लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं. वहीं अब अक्षय खन्ना की एक पुरानी फिल्म का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो सेम डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं.
21 साल पुराना वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 21 साल पुराना है. अक्षय खन्ना ने FA9LA गाने में जैसे डांस स्टेप्स किए हैं, वैसे ही वो उस वीडियो में भी करते नजर आ रहे हैं. अक्षय खन्ना का ये वीडियो ‘हलचल’ मूवी के गाने ‘रफ्ता-रफ्ता’ का है. साल 2004 में आई ‘हलचल’ मूवी के ‘रफ्ता-रफ्ता’ गाने में अक्षय खन्ना FA9LA गाने जैसे ही डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं. अक्षय के साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी थीं और वो भी अक्षय के साथ इस गाने में डांस कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘वो हॉलीवुड के लायक हैं…’, Akshaye Khanna के लिए स्कूल के दिनों में पागल थीं करीना कपूर, कहा- ‘बहुत क्यूट हैं’
सेम डांस करते आए नजर
अक्षय खन्ना का जैसे ही ‘धुरंधर’ के गाने FA9LA में डांस वायरल हुआ, वैसे ही लोगों ने ‘हलचल’ मूवी के ‘रफ्ता-रफ्ता’ गाने को भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब इससे पता चलता है कि अक्षय अपना ये डांस पहले भी फिल्म में कर चुके हैं, हालांकि तब अक्षय खन्ना को लोगों ने इतना पसंद नहीं किया था. वहीं अब ‘धुरंधर’ में स्वैग में डांस करने के तुरंत बाद ही अक्षय का ये डांस आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया है. हर कोई उनके स्टेप्स को कॉपी करके रील्स बना रहा है.
यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारा है ये एक्टर, अब विलेन बन जीत लिया हर किसी का दिल
विनोद खन्ना का भी डांस हुआ वायरल
वहीं अभी हाल ही में अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना का भी एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विनोद खन्ना भी अक्षय खन्ना जैसा ही डांस करते नजर आ रहे थे. जिसे देखने के बाद फैंस ने कहा था कि अक्षय ने अपने पिता से ही ये डांस सीखा है. ‘धुरंधर’ फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ-साथ रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines