आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में उनके साथ एक्टर रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे स्टार्स हैं. फिल्म में अक्षय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने इसमें रहमान डकैत का रोल प्ले किया है. दर्शक उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस हो गए हैं. बॉलीवुड और साउथ स्टार्स तक उनकी तारीफ कर रहे हैं. ऐसे में अब करीना कपूर भी तारीफ करते हुए दिखी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने तो बताया कि वह उनकी बड़ फैन हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया.
अक्षय खन्ना के लिए क्रेजी थीं करीना कपूर
दरअसल, जहां अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की लोग तारीफ कर रहे हैं इसी बीच करीना कपूर के एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है. उनका ये वीडियो करियर के शुरुआती समय का है. इसमें अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं साथ ही बॉलीवुड की बेबो ने उनके लिए फैन मोमेंट की बातें भी शेयर की है, जो कि स्कूल डेज की है. एक्ट्रेस ने बताया कि स्कूल के दिनों में वह उनके लिए क्रेजी थीं.
यह भी पढ़ें; धर्मेंद्र की आखिरी इच्छी रह गई अधूरी, हेमा मालिनी ने ‘ही-मैन’ के निधन के 17 दिन बाद किया खुलासा
करीना बोलीं- हॉलीवुड के लायक हैं अक्षय खन्ना
वायरल हो रही क्लिप में अक्षय खन्ना को लेकर करीना कपूर कहती हैं, ‘अक्षय खन्ना हॉलीवुड में जाने लायक एकदम सही इंसान हैं. उनकी परफॉर्मेंस जो होती है वो माइंड ब्लोइंग होती है. मैं स्कूल में थी और अक्षय खन्ना उस समय के लेटेस्ट हार्ट थ्रोब थे. लड़कियों तो उनके पीछे पागल थीं. उस भीड़ में मैं भी थी कि अक्षय खन्ना मैं बैचलर हूं. माय गॉड अक्षय खन्ना. मैं हमेशा उनको पसंद करती हूं. जब भी मैं उन्हें देखती हूं तो वह मुझे बहुत ही क्यूट लगते हैं. वह बहुत प्यारे हैं. वह अच्छे इंसान हैं और एक शानदार एक्टर भी हैं और वह हॉलीवुड जाने के लिए एकदम सही इंसान हैं.’
20 बार देखी थी अक्षय खन्ना की ये फिल्म
इतना ही नहीं, करीना कपूर ने बताया था कि वह उस समय अक्षय खन्ना के लिए इतनी क्रेजी थीं कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ कम से कम 20 बार देखी थी. उनका मानना था कि एक्टर उस समय लेटेस्ट हार्ट थ्रोब थे और सारी लड़कियां उन पर मरती थीं. करीना खुद भी उनके लिए पागल थीं.
यह भी पढ़ें; हादसा या साजिश… 3500 पन्नों की चार्टशीट में खुलेगा जुबीन गर्ग की मौत का राज, SIT ने CJM कोर्ट में पेश की रिपोर्ट
1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में साथ थे अक्षय खन्ना-करीना कपूर
आपको बता दें कि करीना कपूर और अक्षय खन्ना की जोड़ी को साल 1991 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘हलचल’ में देखा गया था. इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, अमरीश पुरी, परेश रावल, अरबाज खान और शक्ति कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स भी नजर आए थे. इसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.
करीना और अक्षय खन्ना का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर बात की जाए करीना कपूर और अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म की तो एक्टर साल 2026 में में प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘महाकाली’ में दिखेंगे. इसमें अक्षय का शुक्राचार्य का रोल होगा. इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. वहीं, अगर करीना कपूर की बात की जाए तो वह मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखेंगी.
यह भी पढ़ें; Hema Malini को किस नाम से बुलाते हैं सनी-बॉबी देओल? ड्रीम गर्ल ने खुद किया था खुलासा, जानिए कैसे हैं इनके रिश्ते
करीना कपूर की बहन को डेट कर चुके हैं अक्षय खन्ना
बहरहाल, एक समय पर अक्षय खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. अक्षय खन्ना का नाम करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर के साथ जुड़ चुका है. कहा जाता है कि दोनों की शादी तक फिक्स हो गई थी लेकिन एक्ट्रेस की मां बबिता को इस रिश्ते पर ऐतराज था कि करिश्मा का करियर खराब हो जाएगा. इसके चलते इनका रिश्ता टूट गया.
अक्षय खन्ना और करीना कपूर ने किस फिल्म में किया था काम?
अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म
अक्षय खन्ना की लव लाइफ कैसी थी?
अक्षय खन्ना धुरंधर 2 में दिखेंगे या नहीं
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines