2025 Bollywood Most Earning Film: हर साल बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की कई फिल्में रिलीज होती हैं. इसमें छोटे से लेकर बड़े बजट तक की मूवीज होती हैं. हालांकि, कुछ फिल्में जहां फ्लॉप हो जाती हैं, तो कुछ बेहद कमाल की कमाई करती हैं. आज हम आपको साल 2025 की सबसे कमाऊं हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘धुरंधर’
दरअसल, यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ है. जी हां, जबसे ये फिल्म रिलीज हुई है कमाल की कमाई करने में लगी हुई है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत बनाई हुई है और ये कमाई के मामले में 800 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है.
दुनियाभर में 800 करोड़ का कलेक्शन
इतना ही नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और इसी के साथ ये इस साल यानी 2025 की सबसे कमाऊं फिल्म बनकर सामने आई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 805.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
लगातार कमाई कर रही फिल्म
इसी के साथ अगर फिल्म के भारत के नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने 538.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 641.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, अगर इसके ओवरसीज मार्केट कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 163.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
लोगों को पसंद आ रही फिल्म
इतना ही नहीं बल्कि ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करेगी? अब इसका पता वक्त के साथ ही लगेगा. इसके अलावा अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आ रही है और सभी इसकी तारीफ भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Ram Charan का हुआ ये कैसा हाल, हाथ में झोला लिए फोटो वायरल, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines