आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च यानी आज दुनिया भर में रिलीज की गई है. फिल्म सिनेमाघर में हाउसफुल चल रही है. मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका पेड रिव्यू भी रखा था, जिसमें देखा गया था कि इस फिल्म ने पेड रिव्यू में भी जगह छाई हुई थी. हालांकि, अब फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की ओपनिंग डे कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई, जिससे यह साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म ने पहले दिन एक ऐतिहासिक कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं कि फिल्म के कलेक्शन के बारे में.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म में आपको मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो कैमियो भी दिखाया गया है. दरअसल, फिल्म में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण और नोटबंदी की अनाउंसमेंट दिखाई गई है.आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर द रिवेंज में नोटबंदी के ऊपर एक पूरा चैप्टर दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखी बड़ी गलती, Aditya Dhar से कैसे हुई इतनी बड़ी भूल?
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 159.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारतीय बाजार में 137.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. बता दें कि हिंदी सिनेमा में ऐसा करने वाली ‘धुरंधर 2’ पहली फिल्म बनी है. इससे पहले बॉलीवुड की कोई भी फिल्म पहले दिन पर इतना कलेक्शन नहीं की है. किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने 75 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर पहले नंबर पर बनी हुई थी. हालांकि अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले स्थान पर आ गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Climax Twist: ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स में मिलेगा बड़ा सरप्राइज, रणवीर सिंह के लिए बना मसीहा
‘धुरंधर 2’ ने कमाई में तोड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले दिन पेड रिव्यू में 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, तो वहीं अब फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म ने 143 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के किरदार को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.फिल्म में उनकी एक्टिंग काबिले तारीफ है सोशल मीडिया पर लोग रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
49 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines