रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. लेकिन इस मूवी को विवाद के चलते खाड़ी देशों में रिलीज नहीं किया गया था. ‘धुरंधर 2’ मूवी को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था. लेकिन यह मूवी जब ओटीटी पर रिलीज हुई, तो यह मूवी उन खाड़ी देशों में भी पहुंच गई है. जहां फिल्म को बैन किया गया था.
‘धुरंधर द रिवेंज’ मूवी हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की गई है. दरअसल, एक सोशल मीडिया क्रिएटर के अनुसार ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सर्वर ही क्रैश हो गया था. हालांकि, अब यह मूवी बॉर्डर पार ट्रेंड कर रही है.
यह भी पढ़ें: OTT पर आते ही छाई 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, वीकेंड पर भूलकर भी ना करें मिस
पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ‘धुरंधर 2’
आपको बता दें कि पाकिस्तान के कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फिल्म रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में सर्वर क्रैश हो गया है. दरअसल, इस मूवी को देखने के लिए पाकिस्तानी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब माविया उमर फारूकी ने एक और दूसरा वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया है कि फिल्म 24 घंटे में ही पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है.
यह भी पढ़ें: Netflix पर नंबर 1 बनी ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग भी है शानदार
भारत में कब रिलीज होगी ‘धुरंधर द रिवेंज’
दरअसल, पाकिस्तानी क्रिएटर का कहना है कि पाकिस्तान में अभी तक फिल्म ने 24 घंटे के अंदर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. दरअसल, टूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान में धुरंधर मूवी नंबर 1 ट्रेंडिंग पर आ गई है. पाकिस्तान में धुरंधर ने धूम मचा दी है. ये क्या कर दिया आदित्य धर ने पाकिस्तान में’ आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर आ रही है. यह मूवी भारत में 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.
संबंधित खबरें
4 दिन पहले एक कार्यक्रम में दिखे थे पाटेकर, बोले-पता नहीं कल रहूंगा या नहीं
24 mins agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
53 mins agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
56 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
2 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
2 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
2 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
3 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines