Dhurandhar 2 Trailer Release: ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणवीर सिंह एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में दिखाई दिए. संजय दत्त भी एक्शन सीन्स करते दिखाई दिए. 3 मिनट 25 सेकंड के इस ट्रेलर के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और तेज हो गई है. ट्रेलर में एक्शन सीन्स के साथ-साथ धमाकेदार डायलॉग भी सुनने को मिले. इससे फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस के बीच और तेज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है. रिलीज होते ही ट्रेलर की चर्चाएं हो रही हैं.
ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
3 मिनट और 25 सेकंड के इस ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ-साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी भी अपनी फॉर्म में दिखाई दिए. बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म के ट्रेलर में चार चांद लगा दिए. वहीं कुछ सीन्स पुराने पार्ट से भी लिए गए हैं. ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि पहले पार्ट में हुई रहमान डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान के ल्यारी में दंगे भड़क गए.
यह भी पढ़ें: ‘ऐसी लड़कियों की वजह से…’, Khushi Mukherjee के बोल्ड लुक पर Santy Sharma ने दिया भड़काऊ बयान
ट्रेलर में दिखे खास सीन्स
वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ में रहमान डकैत की मौत के बाद लियारी के बादशाह के लिए जंग देखने को मिलेगी. ट्रेलर में भी ये ही सुनने को मिलता है कि ल्यारी का बादशाह अब कौन बनेगा. इसी के साथ-साथ संजय दत्त भी अपनी फुल फॉर्म में दिखाई दिए. वहीं संजय दत्त के एक डायलॉग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ट्रेलर में दिखाए एक सीन में संजय दत्त एक शख्स को पीटते हुए कहते हैं, ‘जहां दर्द है वहां मर्द है.’
यह भी पढ़ें: MasterChef India Season 9 के विनर बने विक्रम-अजिंक्य, अपने जायकों से दोनों भाइयों ने जीती ट्रॉफी
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर द रिवेंज’ में हमजा की बैक स्टोरी भी देखने को मिलेगी, जिसकी झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली. इसके साथ ही राकेश बेदी भी अपने फनी अंदाज में ऑडियंस को हंसाते नजर आए. बता दें आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड्स तोड़कर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines