हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह के The Revenge लुक में दिखा एक्शन!

Dhurandhar 2 The Revenge Teaser: ‘द रिवेंज’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है. इस पोस्टर में रणवरी सिंह नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. चलिए फिल्म की रिलीज डेट, कास्ट और टीजर अपडेट्स के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 The Revenge Teaser: रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. एक्टर ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर बड़ा अपडेट जारी किया है. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर The Revenge का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में एक्टर ने अपने पहले लुक को रिवील किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ऑडियंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रही है. अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है, फिल्म के टीजर पर बड़ा अपडेट मिल चुका है. चलिए आपको भी बताते हैं रणवीर सिंह की The Revenge का टीजर कब रिलीज होने जा रहा है?

The Revenge का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर कल यानी 2 फरवरी को भी अपडेट दिया था. वहीं अब हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ अवतार में नजर आ रहे हैं और इस पोस्टर के पीछे फिल्म का टाइटल The Revenge लिखा है. वहीं एक्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में फिल्म के टीजर को लेकर नया अपडेट शेयर किया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं Shazia Iqbal? जो रणवीर सिंह की Dhurandhar देख हुईं आगबबूला; यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

विज्ञापन

पैन इंडिया रिलीज

रणवीर सिंह ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है. द रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.’ इससे साफ है कि ये फिल्म पैन इंडिया है. हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म साउथ की 4 भाषाओं में भी रिलीज होने जा रही है.

रणवीर सिंह का इंटेंस लुक

‘धुरंधर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर से साफ लगता है कि इस बार की कहानी बदले पर बेस्ड है. वहीं इस बार फिल्म में ‘धुरंधर’ के मुकाबले ज्यादा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे. जिसने ऑडियंस की एक्साइटमेंट और तेज कर दी है. 19 मार्च को रिलीज होने जा रही ये फिल्म ऑडियंस को लंबे समय तक स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करती है.

विज्ञापन

टीजर रिलीज और प्रमोशन

‘धुरंधर 2′ के टीजर पर रणवीर सिंह ने कल यानी 2 फरवरी को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया था. रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए ’12:12’ लिखा था. जो ‘धुरंधर 2’ के टीजर रिलीज पर एक अपडेट थी. वहीं अब पहला पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि फिल्म का टीजर आज यानी 3 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का इंतजार खत्म? आदित्य धर ने टीजर को लेकर दे दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

‘धुरंधर’ बनी ब्लॉकबस्टर

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 1303 करोड़ की कमाई कर अपना नाम बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में शामिल कर लिया है. वहीं इसकी कहानी, एक्शन और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी थ्रिलर कहानी ने इसे 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बना दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola