Dhurandhar 2 Release Date Confirm: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज को लेकर वो इंतजार भी खत्म हो गया है. फिल्म को सिनेमाघरों में आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ ही अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन के साथ ही संजय दत्त की भी तारीफ की जा रही है. ऐसे में अब इसी बीच फिल्म का सीक्वल भी कंफर्म कर दिया गया है. चलिए बताते हैं ‘धुरंधर पार्ट 2’ को कब देख सकते हैं.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट पार्ट काफी सुर्खियों में है, जिसका रन टाइम भी 3 घंटे 34 मिनट लंबा है यानी कि 214 मिनट का है. इसकी रिलीज के साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट से भी पर्दा उठ गया है. फिल्म का पहला पार्ट दूसरे भाग के वादे के साथ ही खत्म होता है. इसकी एंडिंग कमाल की होती है. फर्स्ट पार्ट के एंड में दूसरे पार्ट की झलकियां भी देखने के लिए मिलती है, जिससे हिंट मिल गया कि ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ने वाले है. इतना ही नहीं, इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Movie Review: देश के जख्म और बहादुरी का सिनेमाई प्रमाण है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर पार्ट 2’ की रिलीज डेट अभी ऑफिशियल नहीं की गई हैं लेकिन, इतना जरूर क्लीयर किया गया है कि ‘धुरंधर’ के सीक्वल को ईद 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के आखिरी में दूसरे पार्ट को लेकर लिखा आता है कि इसे 19 दिसंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. अब फैंस इसके सीक्वेल को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. लेकिन, इसी के साथ ही फिल्म का क्लैश भी चर्चा में आ गया है.
‘धुरंधर 2’ के साथ ‘टॉक्सिक’ और ‘धमाल 4’ के साथ होगा क्लैश
गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ भले ही ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, लेकिन इसी के साथ ही बड़ी दिलचस्प बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका बड़ा क्लैश होगा. ईद 2026 के मौके पर एक बड़ी टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है. ऐसे में अब ‘धुरंधर पार्ट 2’ के साथ साउथ की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी उसी दिन रिलीज किया जाएगा. इतना ही नहीं, बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ भी रिलीज की जाएगी. ऐसे में इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में अलग ही बज बना हुआ है तो ये 2026 का बड़ा क्लैश साबित हो सकता है. देखना होगा कि कौन बाजी मार पाता है.
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने 250 करोड़ के बंगले में ली बेटी राहा संग एंट्री, पापा ऋषि कपूर को यादकर इमोशनल हुए रणबीर
राकेश बेदी ने भी किया कंफर्म
आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं. ऐसे में उन्होंने आईटी ब्लिंक के साथ बातचीत में फिल्म के सीक्वल को कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा. अभिनेता ने बताया कि वह पहले पार्ट में तो कम दिखाई देंगे लेकिन इसकी सीक्वल में उनका ज्यादा स्क्रीन स्पेस है. उनके किरदार के बारे में खुलकर सभी दूसरे पार्ट में जान सकेंगे. उन्होंने इसमें अपनी अहम भूमिका बताई है. एक्टर ने कहा कि दूसरा भाग भी जल्द ही रिलीज होगा ये तैयार है. वहीं, ‘धुरंधर’ की ओटीटी रिलीज की बात की जाए तो इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
40 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines