बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोग यह भी जानने की कोशिश कर रहे है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है. आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने खूब पसंद किया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा नोट छापे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जय हनुमान’ की धमाकेदार शुरुआत, Rishab Shetty बने बजरंगबली, इस खास जगह पर हुई पूजा अर्चना
कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’ फिल्म
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म की बात करें, तो यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसा कहे कि लोग फिल्म से ज्यादा बड़े साहब के गुमनाम किरदार के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं, जो हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के जीवन का एक बड़ा खतरनाक विलेन है. दरअसल, इंटरनेट पर कई तरह की अपुष्टी रिपोर्ट चलाई जा रही है, जिसमें ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कहानी के बारे में बताया जा रहा है. इस तरह की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमजा अली मजारी के अपोजिट रोल में शेर-ए-बलूच का उदय दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, एक ने कमा डाले 800 करोड़ से ज्यादा
‘धुरंधर 2’ में कौन है बड़े साहब
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फिल्म के बड़े साहब के किरदार से कोई पर्दा नहीं उठा है. आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स की ओर से अभी तक बड़े साहब के रोल की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. ‘धुरंधर 2’ के कलाकारों की बात करें, तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अहम रोल में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना का भी किरदार देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: होली से पहले भोजपुरी का ब्लॉकबस्टर गाना ‘होलरिया’ हुआ रिलीज, एक फ्रेम में दिखे चार सुपरस्टार्स!
‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ कौन मारेगा बाजी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी दोनों फिल्मों में से कौन कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines