हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 के इस सितारे ने 10 साल तक की स्ट्रगल, फिर आदित्य धर की फिल्म से रातोंरात बदली किस्मत

Dhurandhar 2 Fame Actor Struggle Story: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर फिल्म के किरदार काफी फेमस हो रहे हैं. वहीं आदित्य धर की फिल्म के एक एक्टर ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं आखिर ये सितारा कौन है?

विज्ञापन
'धुरंधर 2' फेम एक्टर की स्ट्रगल स्टोरी

Dhurandhar 2 Fame Actor Struggle Story: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का सिनेमाघरों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है. फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ-साथ फिल्म के साइड एक्टर्स की भी खूब तारीफ हो रही है. वहीं फिल्म से जुड़े एक फेमस सितारे का बयान सामने आया है जिसमें वो अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में बता रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी के दोस्त पिंडा का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू हैं. चलिए जानते हैं एक्टर ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी के बारे में क्या कुछ कहा?

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ फेम एक्टर की स्ट्रगल स्टोरी

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में पिंडा का किरदार निभाकर उदयबीर संधू काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बातें की हैं. उदयबीर ने कहा कि मुझे ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. मुझे इंडस्ट्री में स्ट्रगल करते हुए 10 साल हो गए हैं. पहले मैं दिल्ली में मॉडलिंग करता था, लेकिन बाद में मैं दिल्ली से मुंबई अपने सपने पूरे करने के लिए आ गया.

यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, जारी हुआ ‘पेड्डी’ से पहलवान लुक, ‘दंगल’ और ‘सुल्तान’ की आई याद

विज्ञापन

कई सालों तक दिए ऑडिशन

एक्टर ने आगे कहा कि मुंबई में रहते हुए मैंने कईं ऑडिशन दिए. वहीं कई विज्ञापनों में भी काम किया, जिसके बाद मुझे कैमरे पर आने का कॉन्फिडेंस आया. मैंने अपनी लाइफ में इतना ज्यादा ऑडिशन दिए हैं कि मैं बता भी नहीं सकता हूं. ऑडिशन देने के साथ-साथ मैंने टीवी, फिल्मों और कई वेब सीरीज में भी काम किया है. एक्टर ने आगे कहा कि जान-पहचान बनाने में काफी टाइम लगा. बाहरी व्यक्ति के लिए फिल्मों में काम मिलना काफी मुश्किल होता है. हमें बस इंतजार रहता है कि कब एक दरवाजा खुले और हम अंदर घुस जाएं.

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर दिखेगी 4000 करोड़ी फिल्म की पहली झलक

विज्ञापन

आदित्य धर की फिल्म से मिली पहचान

10 सालों की स्ट्रगल के बाद अब कहीं जाकर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ से उदयबीर संधू को बॉलीवुड में पहचान मिल पाई है. हालांकि फिल्म में उनका किरदार छोटा है लेकिन ये किरदार फैंस को इतना पसंद आया कि ये सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है. बता दें फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola