बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है, जिससे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था लेकिन रिलीज के चार दिन बाद यह फिल्म एक बार फिर विवादों में फंस गई है. फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड में फिल्में मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
धुरंधर 2 कब हुई रिलीज
आपको बता दें कि यह शिकायत सिख समुदाय ने मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में कराई है. यह शिकायत फिल्म मेकर और एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ सिख भावनाओं को आहत पहुंचाने को लेकर दर्ज कराया गया है. दरअसल, यह शिकायत में शिवसेना के नेता और सिख इन महाराष्ट्र संगठन के अध्यक्ष गुरज्योत कीर ने दर्ज कराई है. यह शिकायत फिल्म के एक सीन को लेकर कराई गई है. सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म में सिखों और गुरु गोविंद सिंह का अपमान किया गया है.
यह भी पढ़ें: OTT की इस सीरीज ने सेट किया नया ट्रेंड, 8.4 रेटिंग के साथ 11 कलाकारों की बदल दी किस्मत
‘धुरंधर 2’ को लेकर क्यों दर्ज कराई गई शिकायत
शिकायत कर्ता ने फिल्म प्रोडक्शन हाउस से इस अपमान के लिए जल्द से जल्द माफी मांगने को कहा है. इतना ही नहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे. आपको बता दें कि सिख समुदाय ने फिल्म के रिलीज से पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी. सिख समुदाय ने एक बार फिर फिल्म में रणवीर सिंह के पगड़ी पहने हुए लुक को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.दरअसल, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का रोल प्ले किया है, जो पंजाब के एक गांव का रहने वाला है. ददरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आखिरी सीन में रणवीर सिंह को बढ़ी हुई दाढ़ी, हाथ में कड़ा और पग पहने दिखाया गया है, जिसे लेकर सिख समुदाय आपत्ति जता रहा है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
13 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
14 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines