हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: रणवीर का बॉक्स ऑफिस पर तांडव जारी, 5 दिन और 700 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें अब तक की कमाई

Dhurandhar 2 Worldwide Gross Day 5: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. ऐसी धुंआधार कमाई के बीच फिल्म मेकर्स ने खुद इस बार फिल्म कलेक्शन को ऑफीशियली अनाउंस किया है. फिल्म सिर्फ 5 दिनों में ही 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. आइए जानते हैं सभी आंकड़े.

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5

Dhurandhar 2 Box Office Collection Total Earnings: आदित्य धर की धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है. यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म जासूसी से जुड़ी हुई है, जिसमें रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के रूप में पाकिस्तान से जुड़ी अहम जानकारियां भारत को भेजते हैं. इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पहले ही दिन फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके अलावा पेड प्रीव्यू में भी 43 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई. दर्शक थिएटरों में भीड़ लगा रहे हैं. फिल्म की कहानी और रणवीर का जोरदार अभिनय लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

पांच दिनों में क्या हुआ?

पहले पांच दिनों में फिल्म ने भारत में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है. सोमवार को थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर भी फिल्म ने 60-65 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की.

विज्ञापन
  • पहले दिन- 102 करोड़ रुपए की कमाई
  • दूसरे दिन- लगभग 80 करोड़ रुपए की कमाई
  • तीसरे दिन- 113 करोड़ रुपए की कमाई
  • चौथे दिन- 114.85 करोड़ रुपए की कमाई
  • पांचवे दिन- 65 करोड़ रुपए की कमाई

धुरंधर 2 ने पिछले 113 साल के हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी है. ऐसी धुरंधर कमाई देखकर सभी हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: कैसे शूट हुआ था ‘अतीक अहमद’ मर्डर सीन? सीक्रेट हुआ रिवील, Dhurandhar 2 के एक्शन

विज्ञापन

ग्रॉस कलेक्शन कितना?

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 750-800 करोड़ तक पहुंच गया है. विदेशी बाजार में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. भारत के अलावा अमेरिका, यूके और अन्य देशों में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. 5 दिनों के अंदर ही फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट बताई जा रही है. इसने आदित्य धर की पहली वाली धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया.

फिल्म के बारे में

यह रणवीर सिंह की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनती जा रही है. निर्देशक आदित्य धर ने शानदार काम किया है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने दमदार रोल निभाए हैं. इससे पहले धुरंधर आई थी, जिसने लगभग 1300 करोड़ कमाए थे. अब धुरंधर 2 से भी 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो हसीना, जो 40 की उम्र में भी कुंवारी, इस बेबाक एक्ट्रेस पर लग चुके हैं गंभीर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola