Dacoit Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की ‘डकैत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार अभी भी जारी है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं 28वें दिन भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है.
‘डकैत’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.5% रही. वहीं मूवी के शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 4,185 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ है, वहीं भारतीय नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 पर आया बड़ा अपडेट, कब से होगा शुरू, सलमान खान के शो के प्रीमियर की डेट पर क्या जानकारी?
‘धुरंधर 2’ कलेक्शन
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन भी अभी जारी है. फिल्म ने 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.2% रही. वहीं शोज की बात करें तो 28वें दिन ‘धुरंधर 2’ के शोज 10,192 रहे. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,316.45 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,099.72 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,733.20 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: रिलीज से 15 दिन पहले ही क्यों पोस्टपोन हुई Peddi, अब कब रिलीज होगी राम चरण की फिल्म?
‘धुरंधर 2’ बनी 2026 की नंबर 1 फिल्म
‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से चार चांद लगा दिए. वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग ही छाप छोड़ दी है और ये 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines