Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन पूरे कर लिए हैं और फिल्म की रफ्तार अभी भी जारी है. हालांकि 22वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने सिंगल डिजिट में कमाई की. लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने मजबूती बनाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ सुनने को मिल रही है. फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की तारीफ करता नहीं थक रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
‘धुरंधर 2’ ने 22वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 22वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 22वें दिन फिल्म के शोज 12,418 रहे. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और फिल्म के शोज में उछाल देखने को मिलने वाला है. फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में फिल्म ने 1,255.23 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं 1,048.42 करोड़ भारतीय नेट कलेक्शन किया. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,665.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की भी खूब तारीफ की जा रही है. वहीं रणवीर सिंह अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड के टॉप एक्टर बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: फिल्म Dhurandhar के बाद सारा अर्जुन के हाथ लगा संजय लीला भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट, मिला ये जबरदस्त रोल
‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी लीड रोल में हैं. फिल्म के इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया और अपनी जगह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शामिल कर ली है. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म के छोटे किरदारों ने भी ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ दी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स की रील्स खूब वायरल हो रही हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
36 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines