आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने सिर्फ हिंदी में ही दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसकी हिट के बाद से दर्शकों को फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था, जो कि आज इसकी रिलीज के साथ ही खत्म हो गया है. फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है और ये हिंदी में शानदार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन फिल्म साउथ में खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है कि इसकी कमाई लाखों में हो रही है. चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का साउथ में सारा खेल एक फिल्म ने बिगाड़ दिया है, जिसने आदित्य धर की मूवी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. ‘धुरंधर 2’ को साउथ में नुकसान पहुंचाने वाली फिल्म कोई और नहीं बल्कि पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ है. ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसे रणवीर सिंह की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में 19 मार्च को ही रिलीज किया गया.
यह भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh के लिए किसने ली मोटी फीस? पवन कल्याण से लेकर श्रीलीला-राशि तक, जानें सबकी कमाई
‘धुरंधर 2’ वर्सेस ‘उस्ताद भगत सिंह’
सैकनिल्क की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को तेलुगु में रिलीज किया गया और इसने पहले दिन रात साढ़े 10 बजे तक 25.45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं, ‘धुरंधर 2’ को भी तेलुगु में रिलीज किया गया है. फिल्म ने साउथ बेल्ट में बेहद कम कलेक्शन किया है. ये रात 8 बजे तक 1.81 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है. जबकि साउथ की अन्य भाषाओं कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 6 लाख और तमिल में 88 लाख का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 139.78 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ ने निराश हैं तेलुगु दर्शक
‘धुरंधर 2’ की साउथ में कम कमाई की एक वजह तेलुगु दर्शकों की निराशा शामिल है. इसकी वजह है कि फिल्म का थिएटर तक समय पर ना पहुंच पाना. 18 मार्च को होने वाले ‘पेड प्रीमियर’ रद्द हो गए थे. तेलुगु समेत अन्य डब वर्जन समय से रिलीज नहीं हो पाए थे, जिसकी वजह से लोगों में निराशा देखने के लिए मिली थी. हालांकि इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’ को चटाई धूल
‘धुरंधर 2’ को लेकर क्या बोले हिंदी दर्शक?
इसके साथ ही ‘धुरंधर 2 द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म क्रिटिक्स समेत लोगों को भी काफी पसंद आई. रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में हैं. इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. फिल्म में दमदार कहानी के साथ ही खतरनाक एक्शन सीक्वेंस भी देखने के लिए मिले थे. इसे लोगों ने मास्टरपीस बताया है और ये अभी तक हिंदी में करीब 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines