Dhurandhar 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, अक्षय खन्ना के रोल से उठा पर्दा, इस महीने रिलीज होगा ट्रेलर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस में गदर काट रही है. हालांकि लोग ‘धुरंधर 2’ को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह भी जानना चाहते हैं कि धुरंधर 2 का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा. अगर आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा है, तो आज हम आपको इसका जवाब इस स्टोरी में देने जा रहे हैं.

dhurandhar

धुरंधर (File Photo)

विज्ञापन

रणवीर सिंह बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा है. हाल ही में रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना के रोल की जमकर तारीफ हो रही है. हिंदी सिनेमा कि यह पहली फिल्म बन चुकी है, जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है. इस फिल्म के बाद लोग धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 अक्षय खन्ना के रोल का भी पता चल गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना का क्या है रोल

अगर आपको रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर देखी है, तो आपको इसके सिक्वल का काफी बेसब्री से इंतजार होगी. हालांकि फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना की मौजूदगी दिखाई जाएगी. दरअसल फिल्म में अक्षय के कुछ फ्लैशबैक सीन देखने को मिलेंगे. दरअसल अक्षय खन्ना के ये सीन फिल्म की शुरुआत में ही शूट की जा चुकी है. आपको बता दें कि धुरंधर 2 फिल्म के ट्रेलर की एडिटिंग की जा रही है. धुरंधर 2 फिल्म का ट्रेलर फरवरी में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनाई गई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे. आपको बता दें कि फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ