Youtuber Dhruv Rathee Shares Baby Boy Picture: मशहूर यूट्यूबर ध्रूव राठी पिता बन गए हैं। जी हां शनिवार शाम को उन्होंने अपने सभी फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने बेबी बॉय की पहली तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उनकी जर्मन वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ध्रुव अपने फैंस को बताते हुए नजर आ रहे हैं कि वो पापा बन गए हैं। एक फोटो में ध्रुव की गोद में उनका बेबी बॉय नजर आ रहा है वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा रिवील किया है। ध्रुव ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि हमारे बेबी बॉय का दुनिया में स्वागत करते हैं।
शादी के बाद ध्रुव राठी का पहला बच्चा
आपको बता दें 9 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ध्रुव राठी ने पत्नी जूली के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी जूली का बेबी बंप देखा जा सकता था। इन्हीं पिक्चर्स के जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपडेट दिया था कि वो पापा बनने वाले हैं। ये शादी के बाद उनका पहला बच्चा है। एक दूसरे को डेट करने के काफी सालों के बाद ध्रुव ने अपनी वाइफ जूली से 24 नवंबर 2021 को ध्रुऑस्ट्रिया के वियना में बेल्वेडियर पैलेस में शादी की थी।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/dhruv-rathee-becomes-father-wife-juli-lbr-rathee-deliver-baby-boy-first-photos-146823.html
विवादों में रहते हैं यूट्यूबर
आपको बता दें ध्रुव राठी हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। विवादों से उनका पुराना नाता है। पिछले दिनों उनका एल्विश यादव के साथ सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था, जिसनें काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ध्रुव अपने यूट्यूब वीडियोज में अक्सर ट्रेंडिंग मुद्दों के ऊपर फैक्ट्स के साथ बात करते हैं। उनके बहुत सारे फैंस हैं जो उनके वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में अवार्ड जीतकर भी सिर्फ केरल में ही क्यों रिलीज हुई फिल्म All We Imagine As Light?
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines