Most Viewed Movie on OTT Platform: इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक के बाद एक कई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रही हैं। नेटफ्लिक्स हो या जियो हॉटस्टार, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और शोज आ रहे हैं। पिछले काफी हफ्तों से शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 भारत में व्यूअरशिप के मामले में सभी शोज और सीरीज को पछाड़कर नंबर 1 पर बना हुआ था लेकिन अब एक फिल्म ने इस शो को पीछे छोड़ते हुए 4.2 मिलियन व्यूज के साथ पहले पायदान पर अपनी जगह बना ली है।
पहले नंबर पर आई फिल्म धूमधाम
14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यामी गौतम और प्रतीक गांधी की फिल्म ने ऑडियंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी है। फिल्म ने ओरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में पहले नंबर पर जगह बना ली है। पिछले एक हफ्ते में फिल्म को करीब 4.2 मिलियन लोगों ने देखा है, जो अपने आप में ही एक बहुत बड़ा नंबर है। इस फिल्म ने सोनी टीवी के शार्क टैंक इंडिया को भी पीछे कर दिया है जो काफी समय से पहले नंबर पर बना हुआ था।
लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक के डेटा की बात करें तो नंबर 3 पर व्यूज के मामले में जियो हॉट स्टार की सीरीज ऊप्स अब क्या ने जगह बना ली है। वहीं नंबर 4 पर सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs है जिसे इस दौरान 2.7 मिलियन लोगों ने देखा है। वहीं पावर ऑफ पांच शो को भी ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है और ये शो अब भी पांचवें नंबर पर रैंक कर रहा है।
‘धूमधाम’ की कैसी है कहानी?
फिल्म ‘धूमधाम’ कोयल और वीर की दिलचस्प और मजेदार कहानी है। कोयल एक ऐसी लड़की है जो झूठ बोलने में माहिर है और उसकी क्यूट हरकतें देखने लायक होती हैं। वहीं, वीर बिल्कुल उल्टा है – नासमझ, लेकिन दिल से मासूम। जब भी कोई मुश्किल आती है, वीर को ऊंचाई से डर लगने लगता है, तंग और बंद जगहों में उसका दिल घबराने लगता है, और जब उसकी जान को खतरा हो, तब भी वह ट्रैफिक के नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चला रहा होता है। इस बीच, गोलियां चलाते हुए दो गुट उन दोनों का पीछा कर रहे होते हैं, क्योंकि दोनों को किसी ‘चार्ली’ की तलाश होती है। पहले तो लगता है कि मामला सुलझ जाएगा, लेकिन फिर फिल्म में एक ट्विस्ट आता है।
यह भी पढ़ें: ‘अंदर ही अंदर उनकी बॉडी टूट रही थी’, कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan पर को-एक्टर का खुलासा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
33 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines