Dhindhora Baje Re Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हाल ही में फिल्म का गाना ‘व्हाट झुमका’ और ‘वे कमलेया’ गाना रिलीज किया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, अब इस फिल्म के नए गाने ‘ढिंढोर बाजे रे’ का टीजर भी रिलीज हो गया है। गाने के टीजर के साथ उसकी रिलीज डेट भी रिवील की गई है।
Dhindhora Baje Re का टीजर आउट
बता दें कि रविवार यानी 23 जुलाई को धर्मा प्रोडकशन्स ने फिल्म के नए गाने ‘ढिंढोर बाजे रे’ का टीजर जारी किया है। इसके साथ ही जानकारी दी गई है कि पूरा गाना सोमवार को रिलीज होगा। बताते चलें कि ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाना ‘हम दिल दे चुके सनम’ के ढोली तारो गाने की फीलिंग देता है। वहीं, फिल्म के नए गाने ‘ढिंढोर बाजे रे’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित सभी लोगों ने लाल कलर के कपड़े पहने हैं।
कैसा है Dhindhora Baje Re का टीजर वीडियो
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के नए गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ में रणवीर और आलिया ट्रेडिशनल रेड अटायर में नजर आ रहे हैं। साथ ही इस गाने को दुर्गा पूजा की थीम को ध्यान में रखकर बनाया और फिल्माया गया है। इतना ही नहीं बल्कि गाने में रणवीर-आलिया के बीच हजारों की संख्या में बैकग्राउंड डांसर्स डांस कर रहे हैं, जिन्होंने लाल रंग की ही बंगाली साड़ी पहनी है। साथ ही टीजर वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे दुर्गा माता की बड़ी मूर्ति है और रणवीर-आलिया ‘ढिंढोरा बाजे रे’ की धुन पर थिरक रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’
बता दें कि अपकमिंग सॉन्ग ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को दर्शन रावल और भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है। साथ ही ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। वहीं, इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म को 28 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines