Dheeraj kumar family statement and last rites: रोटी कपड़ा और मकान फेम अभिनेता धीरज कुमार का अंतिम संस्कार 16 जुलाई को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। धीरज कुमार के निधन पर परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘वह हमेशा हंसते रहते थे, एक सच्चे सज्जन व्यक्ति थे’। “वह हमेशा हंसते रहते थे, हमेशा सहयोग देते थे और हमेशा अपने परिवार , दोस्तों और पूरी इंडस्ट्री के लिए मौजूद रहते थे।
धीरज कुमार एक सच्चे सज्जन, कई लोगों के लिए पितातुल्य, मित्र और मार्गदर्शक थे। उन्हें न केवल एक अभिनेता के रूप में, बल्कि एक मार्गदर्शक, एक सौम्य आत्मा और एक सच्चे सज्जन के रूप में भी याद किया जाएगा। हम इस कठिन समय में उनकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद करते हैं। “उन्होंने सिनेमा और टेलीविजन जगत में पांच दशक से अधिक समय तक काम किया और एक लोकप्रिय हस्ती रहे।
शनिवार को अस्पताल में हुए थे दाखिल
कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक, धीरज कुमार का निधन निमोनिया बीमारी के चलते हुआ। बीते शनिवार को उन्हें बुखार, सर्दी और खांसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।” मंगलवार यानि आज उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार बुधवार को पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। बहुत कम लोग जानते होंगे कि धीरज कुमार ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम टैलेंट हंट प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट के रूप में रखा था।
यह भी पढ़ें: Dheeraj Kumar का अंतिम संस्कार कब और कहां? फ्यूनरल से जुड़ी जानकारी आई सामने
धीरज कुमार के बेटे का नाम आशुतोष, परिवार की पहचान गोपनीय
अभिनेता-निर्माता निर्देशक धीरज कुमार के परिवार में केवल बेटे आशुतोष का सामने आया है। बाकी परिवार की पहचान गोपनीय रखी गई है। 39 साल पहले धीरज कुमार ने क्रिएटिव आई नाम से प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। इसी कंपनी के बैनर तले लोक फेमस सीरियल ओम नमः शिवाय, श्री गणेश, घर की लक्ष्मी बेटियां, इश्क सुभान अल्लाह, रिश्तों के भंवर में उलझी नियति और अदालत का निर्माण हुआ। इससे पहले धीरज कुमार पंजाबी सिनेमा में एक उल्लेखनीय हस्ती थे, जिन्होंने 1970 से 1984 तक 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा मनोज कुमार की फिल्म रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, हीरा पन्ना और सरगम में सह एक्टर के रूप में काम किया।
यह भी पढ़ें: कौन थे दिग्गज एक्टर Dheeraj Kumar? जिन्होंने TV को दिए 30 से ज्यादा पॉपुलर शोज; निमोनिया ने छीन ली सांसें
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
11 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
13 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
16 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
18 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines