Dheeraj Dhoopar Revealed Son: जी टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) फेम धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) हाल ही में पिता बने हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। एक्टर इन दिनों टीवी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhla Jaa Season 10) में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर ने अपने बच्चे के जन्म का एक महीना पूरा होने के मौके पर अपने बेटे का नाम रिवील (Dheeraj Dhoopar Revealed Son’s Name) किया है।
धीरज ने पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम
बता दें कि हाल ही में धीरज धूपर ने इंस्टा पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘उसे मेरे डिंपल और मेरे सारे दिल मिल गए हैं…कभी ऐसी खूबसूरती से मुलाकात नहीं हुई, इसलिए हमने उसका नाम ‘जैन’ (Zayn) रखा है।’ शेयर किए गए तस्वीर में धीरज ने अपने बेटे को गले से लगा रखा है।
अभी पढ़ें – ‘प्रतिशोध’ वाले बयान पर KRK ने लिया यू-टर्न, नेटिजेंस ने किया बुरी तरह ट्रोल
फैंस ने लुटाया प्यार
शेयर किए गए तस्वीर में एक्टर ने बेटे के जैसी ही मैचिंग टी शर्ट पहनी हुई है। सोशल मीडिया पर बेटे के नाम के खुलासे के बाद से ही फैंस लगातार एक्टर के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी धीरज के इस पोस्ट पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, साथ ही साथ उनके बेटे को दुआएं देते भी नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – सपना चौधरी को इस हाल में देख फैंस हुए बेकाबू, देखिए Video
इस शो में आ रहे हैं नजर
बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो धीरज जी टीवी के पॉपुलर शो ‘कुंडली भाग्य’ में करण लुथरा (Karan Luthra) का किरदार निभा रहे थे। एक्टर का यह किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। हालांकि बाद में धीरज ने शो को अलविदा कह दिया था। इन दिनों वह टीवी के फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में अपने डांस का जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि पिछले महीने 10 अगस्त को धीरज की पत्नी विन्नी (Vinny Arora) ने बेटे को जन्म दिया था।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines