Prakash Kaur: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र (Dharmendra) की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) की एक अनदेखी तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इस पिक्चर को उनके छोटे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बताते चलें कि बॉबी देओल, धर्मेंद्र और प्रकाश के बेटे हैं। वहीं, पिक्चर के वायरल होते ही मां-बेटे की ट्यूनिंग पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
बॉबी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां संग दो बेहतरीन तस्वीरें साझा (Bobby Deol Post) की हैं। पहली पिक्चर में दोनों कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही प्रकाश, बेटे के कंधे पर सिर रख मुस्कुराती देखी जा सकती हैं। दूसरी फोटो में प्रकाश अपने बेटे को जी-भरकर निहार रही हैं। इस दौरान पीछे का ग्रीन बैकग्राउंड तस्वीर को और ज्यादा आकर्षक बना रहा है।
तस्वीरों में जहां बॉबी देओल, व्हाइट कलर के कुर्ता पजामा के साथ पिंक पगड़ी बांधे काफी डैपर लग रहे हैं। तो वहीं प्रकाश कौर, ग्रे कलर के सूट में बेहद प्यारी नजर आई हैं। इन पिक्चर्स को साझा करते हुए बॉबी ने कैप्शन में लिखा है,’लव यू मां’। एक्टर का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग मां-बेटे की बॉन्डिंग की तारीफ करते देखे जा रहे हैं।
बॉबी देओल के लेटेस्ट पोस्ट पर सुरेश रैना, चंकी पांडे, विक्रांत मेसी समेत जितेश पिल्लई रेड हार्ट वाला इमोजी बनाते देखे गए हैं। बताते चलें कि धर्मेंद्र भले ही अब अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ नहीं रहते हैं, लेकिन वो अभी भी देओल परिवार का हिस्सा हैं। बॉबी के साथ-साथ सनी देओल भी अपनी मां के संग बेहतरीन तस्वीरें साझा करते हैं, और सोशल मीडिया वर्ल्ड में छा जाते हैं। बॉबी देओल की बात करें तो, वो इन दिनों पर्दे पर काफी एक्टिव हैं। एक्टर को वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीनों पार्ट में अपनी दमदार एक्टिंग से तारीफें बटोरते देखा जा चुका है। साथ ही वो ‘लव हॉस्टल’ फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार से लोगों का दिल जीतते नजर आए थे।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines