Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 89 साल की उम्र में हीमैन का निधन हो गया. धर्मेंद्र के निधन के बाद से ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. धर्मेंद्र के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया. हीमैन के निधन के बाद उनके बारे में कई चीजों को गूगल पर सर्च किया गया. आइए जानते हैं कि 2025 में धर्मेंद्र के बारे में क्या-क्या सर्च किया गया है?
न्यूज इवेंट की लिस्ट
दरअसल, हाल ही में गूगल ने 2025 के सबसे ज्यादा सर्च किए गए न्यूज इवेंट की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में धर्मेंद्र का भी नाम है. गूगल की न्यूज इवेंट लिस्ट के अनुसार, पहले नंबर पर सबसे ज्यादा महा कुंभ मेले को सर्च किया गया. वहीं, दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र को सर्च किया गया है. तीसरे नंबर की बात करें तो तीसरे नंबर पर बिहार इलेक्शन के रिजल्ट को सर्च किया गया है.
महाकुंभ और धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा सर्च किया गया
इसके अलावा चौथे नंबर की बात करें तो चौथे नंबर पर इंडिया पाकिस्तान न्यूज सर्च की गई है और 5वें नंबर पर दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट सर्च किया गया है. इस लिस्ट में महाकुंभ और धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. वहीं, अगर धर्मेंद्र की बात करें तो हीमैन के बारे में सबसे ज्यादा पांच चीजें सर्च की गई हैं.
धर्मेंद्र को लेकर क्या सर्च किया गया?
इसमें पहले नंबर पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया कि धर्मेंद्र जिंदा हैं या नहीं. दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र हेल्थ अपडेट. तीसरे नंबर पर धर्मेंद्र की न्यूज अपडेट टूडे. चौथे नंबर पर क्या धर्मेंद्र आज जिंदा हैं? और पांचवें नंबर पर धर्मेंद्र की मौत का कारण. ये वो पांच सवाल हैं, जो लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए हैं.
नहीं रहे धर्मेंद्र
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन से कई दिन पहले उनके निधन की झूठी खबर आई थी. इस रूमर्स को खुद देओल परिवार ने खारिज किया था. हालांकि, इसके बाद भी हीमैन का इलाज चल रहा था और उन्हें बाद में घर भी शिफ्ट किया गया, लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया.
यह भी पढ़ें- ‘फैमिली बहुत मुश्किल…’, Palash-Smriti Mandhana की शादी पर Palak Muchhal ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
4 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
15 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
15 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
17 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines