Amitabh Bachchan Movie: बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो दूसरे स्टार्स की ठुकराई हुई फिल्मों से स्टार बन गए. फिल्म इंडस्ट्री में कई बार देखने को मिलता है कि बड़े सितारे कुछ फिल्मों को करने से मना कर देते हैं और बाद में इन फिल्मों को कोई और एक्टर्स कर लेते हैं और स्टार भी बन जाते हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिससे अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के स्टार बन गए थे. इस फिल्म को पहले राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था और बाद में जब अमिताभ बच्चन ने इसे किया तो ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने रातोंरात बिग बी को स्टार बना दिया था. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.
एक फिल्म ने बदली किस्मत
अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती करियर में काफी रिजेक्शन झेला. वहीं शुरुआत में एक्टर की लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हो गई थी और उन पर फ्लॉप एक्टर का टैग भी लग गया था. लेकिन अमिताभ बच्चन ने हार नहीं मानी और साल 1973 में आई एक ऐसी फिल्म जिसने बिग बी की किस्मत ही बदल दी. इस फिल्म का नाम था ‘जंजीर’. प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन को रातों रात स्टार बना दिया था. इस फिल्म को सिनेमाघरों में इतना पसंद किया गया कि ये रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर बन गई.
सितारों ने फिल्म को क्यों किया था रिजेक्ट?
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को पहले राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार्स ने ठुकरा दिया था. जी हां फिल्म के लेखकों सलीम-जावेद से धर्मेंद्र ने इस कहानी को खुद खरीदा था और वो इस फिल्म में काम भी करना चाहते थे, लेकिन उनका शेड्यूल काफी बिजी होने की वजह से वो इस फिल्म को नहीं कर सके और उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को राजेश खन्ना को ऑफर की, लेकिन राजेश खन्ना की इमेज बॉलीवुड में एक रोमांटिक हीरो की थी और इस फिल्म में एक्शन था. राजेश खन्ना को डर था कि लोग उन्हें एक्शन अवतार में पसंद करेंगे या नहीं, तो उन्होंने भी इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बिग बी को फिल्म ने बनाया स्टार
वहीं बाद में इस फिल्म को अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गया और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को अपना लिया. फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई और रातोंरात अमिताभ बच्चन को वो शोहरत मिल गई जिसके वो सपने देख रहे थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के एक्शन अवतार को इतना पसंद किया गया कि इस फिल्म से एक्टर ऑडियंस के दिलों में उतर गए. वहीं ये अमिताभ बच्चन के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी, इसके बाद मानों उनकी किस्मत ही बदल गई और उन्होंने इसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 mins agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
3 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
6 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
23 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines