Dharmendra on Kissing Scene with Shabana Azmi: बॉलीवुड के ही-मैन का आज भी वैसा ही जलवा है, जैसा वर्षो पहले होता था। एक्टर हाल ही में रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे।
इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर बवाल मच गया था। हालांकि इसके बाद इस पर एक के बाद एक सेलेब्स का रिएक्शन भी आया था। वहीं, अब इस पर खुद धर्मेंद्र ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ से बस इतनी दूर Fukrey 3, तो Ganapath का टिकट खिड़की पर बुरा हाल
Shabana Azmi के साथ किसिंग सीन पर Dharmendra ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हाल ही में धर्मेंद्र को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस इवेंट में उन्होंने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर बात करते हुए कहा कि फिल्में दर्शकों से जुड़े रहने का हमारा माध्यन है। हालांकि मैं ऐसा ही रोल चुनता हूं, जो मेरे सामने आने पर मेरे दिल में जगह बना लें। इसके आगे धर्मेंद्र ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पोते (राजवीर देओल) ने अपनी फिल्म में कितने किस किए हैं, लेकिन मेरे एक किस का हर तरफ शोर हो गया।
शबाना आजमी ने भी किया था रिएक्ट
वहीं, अगर शबाना आजमी की बात करें तो उन्होंने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि मुझे लगा नहीं था कि ऐसा करने से इतना हंगामा मच जाएगा’ स्क्रीन पर जब किंसिग सीन होता है तो लोग हंसने लगते हैं और हूटिंग करते हैं, लेकिन शूटिंग के समय ये न तो कोई मुद्दा था और न इस बारे में किसी ने सोचा था। हां ये बात सच है कि मैंने स्क्रीन पर ज्यादा किंसिंग सीन नहीं किए हैं, लेकिन ये बात भी गलत नहीं है कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम शख्स को कौन किस नहीं करना चाहेगा’।
दर्शकों को बेहद पसंद आई फिल्म
बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने अहम रोल प्ले किया था। हालांकि दोनों की लिपलॉक पर खूब बवाल भी हुआ। वहीं, इस फिल्म ने जमकर दर्शको का दिल जीता और बेहद अच्छा कलेक्शन किया।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
6 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines