बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बहादुरी फिल्मों में तो सभी ने देखी होगी लेकिन उनकी असल जिंदगी के बारे में कोई नहीं जानता होगा कि वह किसी से डरते नहीं थे. उनसे जुड़े किस्से तमाम हैं. वह पर्दे पर अपने बेहतकीन कामों के लिए जाने जाते हैं. यही वजह है कि उन्हें इंडस्ट्री का ही-मैन कहा जाता था. ऐसे में हाल ही में धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा डायरेक्टर सत्यजीत पुरी ने सुनाया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने अंडरवर्ल्ड तक को धमका दिया था. डायरेक्टर बताते हैं कि एक बार फोन पर उन्होंने सच में फोन पर धमका दिया था. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.
दरअसल, डायरेक्टर सत्यजीत पुरी ने हाल ही में फ्राइडे टॉकीज से खास बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के अलावा धर्मेंद्र को लेकर दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि उस वक्त अंडरवर्ल्ड बहुत ताकतवर था. अगर उनका कॉल किसी भी एक्टर को जाता था तो वह डर जाता था. लेकिन धर्मेंद्र और उनका परिवार कभी भी उनसे डरता नहीं था. बल्कि वह अंडरवर्ल्ड को धमका देते थे.’
यह भी पढ़ें: साउथ फिल्म से किया डेब्यू, बॉलीवुड में नहीं 1 भी सोलो हिट; तलाकशुदा एक्टर से रचाई शादी; पहचाना कौन?
धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को दी थी धमकी
सत्यजीत पुरी ने बताया कि धर्मेंद्र कहते थे कि अगर तुम सब आओगे तो पूरा साहनेवाल पंजाब से आ जाएगा. डायरेक्टर बताते हैं कि ही-मैन कहते थे कि उनके पास अगर 10 लोग हैं तो धर्मेंद्र के पास पूरी आर्मी है. एक बार किसी को बोलेंगे तो ट्रक भरकर लोग आ जाएंगे पंजाब से लड़ने के लिए. ऐसे धमकाकर वह पंगा ना लेने के लिए कहते थे.
जब धर्मेंद्र पर चाकू से हो गया था हमला
इसके साथ ही सत्यजीत पुरी ने आगे बताया कि धर्मेंद्र हमलावरों से पल भर में ही निपलट लेते थे. इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी बताया और कहा कि एक बार एक फैन ने धर्मेंद्र पर चाकू से हमला किया था लेकिन उन्होंने उस स्थिति को एक मिनट में ही संभाल लिया था. आज के एक्टर्स अपने साथ 6 बंदूकधारी बॉडीगार्ड्स लेकर घूमते हैं लेकिन उन दिनों धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे एक्टर्स खुलेआम घूमते थे.
यह भी पढ़ें: ‘वो मुझे ट्रॉफी नहीं देते…’, ‘बिग बॉस 19’ से बाहर होते ही क्या बोले बसीर अली? घरवालों की भी खोली पोल
इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने धर्मेंद्र के एक्शन सीन को लेकर भी बात की और कहा कि उन्होंने एक बार सिर्फ खुद को ही नहीं बल्कि घोड़े को भी चोटिल होने से बचाया था. सत्यजीत पुरी ने बताया कि धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल के जैसे कोई भी साहसी नहीं है. वह फिल्म ‘गुलामी’ के सेट पर असिस्टेंट थे और उसी के एक शॉट के दौरान एक घोड़े को एक महल पर चढ़ना था और सीढ़ियां संगमरमर की थीं. उनका डुप्लीकेट इस सीन को करने के लिए तैयार था लेकिन उन्होंने जिद की वह खुद करेंगे. घोड़े ने वहीं पेशाब कर दिया था और ये चीज किसी ने भी नहीं देखा, जिसकी वजह से सीढ़ियों पर फिसलन हो गई. धर्मेंद्र घुड़सवारी करते समय अपने पैर को फुटरेस्ट में नहीं रखते थे. वह घोड़े को फ्रीस्टाइल में चलाते थे. इसके बाद जैसे ही घोड़ा ऊपर चढ़ा तो वह फिसलने लगा. फिर जैसे एक्टर का बायां पैर जमीन पर लगा और घोड़ा खड़ा हो गया.
धर्मेंद्र ने पकड़ लिया था असिस्टेंट का कॉलर
इस घटना के बाद धर्मेंद्र का गुस्सा सातवें आसमान पर था. वह इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पहले असिस्टेंट का कॉलर पकड़ लिया लेकिन वह बच निकला. डायरेक्टर सत्यजीत बताते हैं कि वह बाद में घोड़े को भी मारने वाले थे लेकिन रुक गए. शांत होने के बाद घोड़े के मालिक को 200 रुपये दिए क्योंकि वह गिर गया था तो उन्हें लगा कि चोट आई होगी.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कैप्टेंसी के दावेदार बने ये 2 कंटेस्टेंट्स, मृदुल तिवारी की जल्द गिरेगी सरकार
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines