Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. इस खबर को सुनते ही एक्टर के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई. फैंस जानने चाहते हैं कि आखिर ‘ही-मैन’ को क्या हुआ. अस्पताल में एक्टर के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद है. वहीं अब धर्मेंद्र की टीम ने एक्टर की हेल्थ अपडेट शेयर कर बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है. इसके साथ ही टीम ने ये भी शेयर किया कि धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किस वजह से होना पड़ा. तो चलिए आपको भी बताते हैं धर्मेंद्र की तबीयत अब कैसी है?
एक्टर की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
धर्मेंद्र की टीम ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए एक्टर की हेल्थ के बारे में बातें की हैं. टीम ने बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. उम्र को देखते हुए उनका समय-समय पर रूटीन चेकअप होता है. अब भी एक्टर हेल्थ चेकअप के लिए ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं. चिंता की कोई बात नहीं है वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. किसी ने उन्हें अस्पताल में जाते हुए देखा होगा जिसके बाद से ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. फैंस का चिंता करना भी जायज है क्योंकि लोग उन्हें काफी प्यार करते हैं.
यह भी पढ़ें: Dharmendra की पहली पत्नी कौन हैं, क्या करती हैं, कहां रहती हैं प्रकाश कौर?
दिसंबर में है 90वां बर्थडे
टीम ने आगे बताया कि एक्टर का अस्पताल जाना उनकी स्वास्थ्य दिनचर्या का हिस्सा है. उम्र को देखते हुए उनके बेटे बॉबी देओल और सनी देओल उनकी सेहत का बेहद खास ध्यान रखते हैं. एक्टर भी एकदम फिट एंड फाइन हैं. कुछ समय पहले भी वो अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे. बता दें एक्टर 89 साल के हैं और दिसंबर में उनकी उम्र 90 साल हो जाएगी. उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनके परिवार के लोग उनका खास ख्याल रखते हैं.
यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुए 89 साल के Dharmendra, फैंस की बढ़ी टेंशन, सामने आई ये वजह
धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म
बता दें धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ चर्चाओं में बनी हुई है. इसमें धर्मेंद्र ने एक आर्मी अफसर के पिता का किरदार निभाया है. वहीं श्रीराम राघवन की इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. ये फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महज 21 साल की उम्र में देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines