Dharmendra Health Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सांस लेने में हुई तकलीफ के बाद एक्टर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने एक्टर की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि अब वो स्टेबल हैं. साथ ही सनी देओल ने लोगों से झूठी अफवाह ना फैलाने की अपील भी की. धर्मेंद्र की खराब तबीयत की खबर सुनते ही बॉलीवुड स्टार्स की भी टेंशन बढ़ गई. सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा संग कई बॉलीवुड सितारे ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे.
सनी देओल ने की अपील
धर्मेंद्र की हेल्थ ने बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस को भी चिंता में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की खबरें भी तेजी से वायरल हो गई थीं. इस पर सनी देओल की टीम ने लोगों से कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें ना फैलाएं और उनके स्वस्थ होने की कामना करें. सनी देओल से पहले धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की फोटो शेयर कर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया था.
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की तबीयत अब कैसी? बेटे सनी देओल की टीम ने लोगों से क्या कहा
कौन-कौन पहुंचे अस्पताल?
धर्मेंद्र की खराब तबीयत की खबर सुनकर बॉलीवुड स्टार्स भी उनसे मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे. सलमान खान, शाहरुख खान, आर्यन खान, गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे सितारों को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान इन सितारों के चेहरे पर काफी टेंशन भी नजर आई. कुछ समय अस्पताल में समय बिताने के बाद ये सितारे वापस अपने घर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सितारों ने मीडिया से भी बात करने के लिए इनकार कर दिया.
यह भी पढ़ें: Dharmendra के बाद बिगड़ी Prem Chopra की तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज अभिनेता
धर्मेंद्र के साथ पूरा परिवार
अमीषा पटेल के रिश्ते देओल परिवार से काफी अच्छे रहे हैं. सनी देओल संग ‘गदर’ फिल्म में काम कर चुकीं अमीषा पटेल अक्सर उनकी फैमिली पार्टी में भी शामिल होती हैं. धर्मेंद्र के साथ अस्पताल में उनका पूरा देओल परिवार है. सनी देओल के साथ दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी अपने दादा का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. वहीं हेमा मालिनी के साथ बेटी ईशा देओल भी अपने पिता का हाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी पहुंची.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
33 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
50 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines