Dharmendra, Shatrughan Sinha: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. पूरा देश अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. देओल परिवार लगातार अपने पिता से जुड़े हेल्थ अपडेट्स शेयर कर रहा है. आज सुबह धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर आई थी, जिसके बाद हेमा मालिनी और ईशा ने साफ किया ये सब झूठ है. साथ ही इस तरह की झूठी अफवाहों पर ध्यान ना देने के लिए भी कहा. इस बीच अब हीमैन के निधन की झूठी खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा का भी गुस्सा फूट पड़ा है.
शत्रुघ्न सिन्हा का फूटा गुस्सा
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों की कड़ी निंदा की. शत्रुघ्न ने कहा कि मैं सुबह सोकर उठा था और मैंने इन खबरों को सच मान लिया था क्योंकि ये बड़े पोर्टल से आई थी, लेकिन जब मुझे पता लगा कि ये सब झूठ है तो मैंने राहत की सांस ली. हालांकि, मुझे बहुत ही हैरानी भी हुई. धर्मेंद्र जी सबके चहेते हैं और वो ठीक हैं. जल्दी ही ठीक होकर वो घर भी जाएंगे, मरे उनके दुश्मन.
धरम जी की कोई टीम नहीं है- शत्रुघ्न
इसके आगे अपनी बात को जारी रखते हुए अभिनेता ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा हैरानी उन सूत्रों पर हो रही है, जो ये जानकारी फैला रहे हैं. उन्होंने कहा कि धरम जी की कोई टीम नहीं है, तो वो कौन सी टीम है? जिसने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है? ये बेहद निराशाजनक है. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे को चालीस सालों से जानते हैं.
हेमा ने खारिज की झूठी मौत की खबरें
गौरतलब है कि आज सुबह-सुबह खबरें आई थीं कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, लेकिन इसके बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने पुष्टि की ये सभी खबरें झूठी हैं और इस तरह की रूमर्स पर ध्यान ना दें. इसके साथ ही सभी एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Dharmendra से मिलने नहीं पहुंची पहली पत्नी, कहीं भी नजर नहीं आईं प्रकाश कौर
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
27 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines