Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में हैं. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है. हर कोई हीमैन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. धर्मेंद्र का परिवार लगातार उनकी सेहत से जुड़े अपडेट्स शेयर कर रहा है. ऐसे में लोगों ने जहां राहत की सांस ली है, तो दूसरी ओर हर कोई एक्टर को लेकर परेशान भी है. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र के घर के बाहर बैरिकेडिंग की जा रही है.
घर के बाहर बैरिकेडिंग
धर्मेंद्र के घर के बाहर बैरिकेडिंग का ये वीडियो सामने आने के बाद हर कोई टेंशन में आ गया है. इतना ही नहीं बल्कि लोग इस वीडियो को देखने के बाद कंफ्यूज भी हो गए हैं. कोई कह रहा है कि एक्टर ठीक हैं, तो किसी ने कहा कि वो जल्दी ही रिवकर करेंगे. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि लगता है बुरी खबर आने वाली है. दूसरे यूजर ने कहा कि मतलब वो चले गए. ओम शांति.
यूजर्स ने क्या कहा?
एक तीसरे यूजर ने लिखा कि भाई अभी तक नहीं, इतनी जल्दी मत करो. एक अन्य यूजर ने कहा कि न्यूज में दिख रहा है कि वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं. एक ने कहा कि ये लोहे की आवाज गमगीन माहौल की ओर इशारा कर रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या अस्पताल से कोई ऑफिशियल जानकारी आई है? एक ने कहा कि धरम जी रियल टाइगर हैं और वो मजबूत होकर अस्पताल से वापस आएंगे.
धर्मेंद्र के निधन की झूठी अफवाहें
इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि कुछ गड़बड़ है, सही अपडेट नहीं मिल रही. एक अन्य यूजर ने कहा कि पुलिस बैरिकेड्स का मतलब कुछ और है. इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद किए हैं, जिससे साफ है कि इस वक्त हर कोई कंफ्यूज है और उनकी चिंता भी बढ़ी हुई है. हालांकि, आपको बता देते हैं कि धर्मेंद्र के निधन की सभी अफवाहें झूठी हैं.
सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग
इसके अलावा अगर वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता के घर के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि सिक्योरिटी के लिहाज से ये बैरिकेडिंग की जा रही है. हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि ये बैरिकेडिंग क्यों की गई है?
एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ
धर्मेंद्र की वाइफ हेमा मालिनी ने एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि एक्टर का इलाज चल रहा है और वो रिकवर कर रहे हैं. साथ ही झूठी खबरें फैलाने के लिए हेमा का गुस्सा फूटा है. इसके अलावा सनी और बॉबी देओल की टीम भी लगातार धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर कर रही हैं. पूरा देश इस वक्त एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Dharmendra Health Update: ‘हम उनके जल्दी…’, Hema Malini ने हीमैन की तबीयत पर क्या कहा?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines