Bollywood Star Kid: बॉलीवुड इंडस्ट्री शुरुआत से ही नेपोटिज्म को लेकर सुर्खियां बटोरती आई है। ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जो फिलहाल इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनमें से कुछ हिट साबित हुए हैं तो कुछ फ्लॉप रहें। ऐसे ही एक स्टार किड हैं बॉलीवुड के एंग्री मैन सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol)। करण ने साल अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ (Pal Pal Dil Ke Pass) से की थी। इस फिल्म से ही उनके साथ सहर बाम्बा (Sahher Bambba) ने भी अपना पहला डेब्यू किया था।
हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 45 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म केवल 10.03 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टर किसी और फिल्म में अभी तक नजर नहीं आए। ये बात ओर है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें: सीआईडी, बिग बॉस, केबीसी या तारक मेहता नहीं बल्कि… ये है दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला टीवी शो
बेटा Karan Deol निकला फ्लॉप, पिता Sunny Deol हुए निराश
सनी देओल इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। हाल में एक्टर ने एक न्यूज चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था। इसी दौरान वो अपने बेटे के करियर को लेकर निराश नजर आए। उन्होंने करण देओल (Karan Deol Career) को लेकर कहा कि ‘बेटे के लिए दुख होता है’।
इस बारे में बात करते हुए एक्टर बोले ‘करण मेरा बेटा है। मुझे इस बात से दुख होता है कि उसका करियर नहीं चला, लेकिन आपको इस बात का सम्मान करना पड़ेगा। वो एक अच्छा एक्टर है। आने वाले सालों में वो इससे और बेहतर करेगा’।
Gadar 2 की प्रमोशन में बिजी हैं एक्टर
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol Film Gadar 2) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एक दम तैयार है। फैंस भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में सनी के अलावा अमीषा पटेल (Ameesha Patel), उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma), सिमरत कौर (Simrat Kaur), मनीष वाधवा (Manish Wadhwa) और गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra ) भी नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
2 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
5 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
6 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
7 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines