बॉलीवुड के हीमैन के फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। 89 साल के धर्मेंद्र को हाल ही मुंबई के एक अस्पातल के बाहर देखा गया है। एक्टर इस दौरान जिस हालत में थे, उन्हें देखकर कोई भी टेंशन में पड़ सकता है। धर्मेंद्र की एक आंख पर पट्टी बंधी हुई नजर आई। उनके कई वीडियो और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें धर्मेंद्र का हाल देखकर सभी को उनकी चिंता सता रही है।
आंख पर पट्टी के साथ दिखे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र से लोग बेहद प्यार करते हैं और उनकी छोटी-सी भी तकलीफ फैंस को बर्दाश्त नहीं होती। ऐसे में 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का ये हाल देखकर उनकी फिक्र करना तो लाजमी है। धर्मेंद्र को जब अस्पताल से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया, तो वो कुछ परेशान दिख रहे थे। उनकी सीधी आंख पर बैंडेज लगा हुआ है। वीडियो में धर्मेंद्र के पीछे एक शख्स खड़ा दिखाई दिया और उसकी भी सीधी आंख पर उसी तरह बैंडेज था।
धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
अब धर्मेंद्र की ये हालत कैसे हुई है? अभी तक उसे लेकर खुलासा नहीं हुआ है। एक्टर को क्या आंख पर चोट आई है या फिर उनकी सर्जरी हुई है? इसे लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है। हालांकि, धर्मेंद्र ने पैपराजी से बात जरूर की है। जब वो अपनी कार में बैठ रहे थे, तो उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज, फवाद खान फिर फैंस को प्यार में पड़ने पर करेंगे मजबूर
धर्मेंद्र की आंख में हुई तकलीफ
धर्मेंद्र ने पैपराजी को कहा, ‘अभी मुझमें बहुत दम है। बहुत जान है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आंख में तकलीफ है। लव यू मेरी ऑडियंस, लव यू मेरे फैंस। आई एम स्ट्रॉन्ग।’ अब धर्मेंद्र का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस तकलीफ में भी धर्मेंद्र जिस तरह से डटकर खड़े हैं, उससे उनके फैंस को भी हौसला मिलेगा। एक्टर अपनी परेशानी का सामना पॉजिटिविटी के साथ कर रहे हैं। वहीं, फैंस उन्हें गेट वेल सून के मैसेज भेज रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines