Dharmendra Death News: बॉलीवुड के महान दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के निधन के बाद से उनके फैंस के बीच और फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. सांस लेने में हुई तकलीफ की वजह से धर्मेंद्र 89 की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए. वहीं अब बॉलीवुड एक्टर्स का आना-जाना धर्मेंद्र के घर लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी सेलेब्स धर्मेंद्र की फोटोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच एक और एक्टर का दर्द छलका और उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए बताया कि धर्मेंद्र ने उनके घर आईसीयू से कॉल किया था. साथ ही फोन कॉल पर धर्मेंद्र ने बताया था कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे. जिस एक्टर ने ये किस्सा शेयर किया है वो कोई और नहीं बल्कि दिवंगत पंकज धीर के एक्टर बेटे निकितिन धीर हैं. चलिए आपको भी बताते हैं निकितिन ने क्या कुछ कहा?
पंकज धीर के क्लोज थे धर्मेंद्र
निकितिन धीर ने इस साल 15 अक्टूबर को अपने पापा पंकज धीर को खो दिया था. जिसके बाद से इंडस्ट्री में मातम छा गया था. वहीं अब धर्मेंद्र के निधन पर निकितिन धीर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है. निकितिन धीर ने बताया कि धर्मेंद्र और उनकी फैमिली काफी क्लोज रही है. इंस्टाग्राम पर निकितिन ने धर्मेंद्र की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में धर्मेंद्र पंकज धीर और उनकी पत्नी अनीता धीर के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में किसे नहीं मिली एंट्री? गार्ड्स ने अंदर जाने से रोका
ICU से किया था कॉल
निकितिन धीर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं और मेरे पिता अक्सर चर्चा करते थे कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे महान एक्टर कौन है, इस दौरान मेरे पिता हमेशा एक ही नाम लेते थे और वो धर्मेंद्र अंकल का नाम होता था. पापा हमेशा कहते थे कि धर्मेंद्र सबसे हैंडसम, सबसे विनम्र और सुनहरे दिल वाले इंसान हैं. जब मेरे पिता का निधन हुआ था तो धर्मेंद्र अंकल ने आईसीयू से मेरी मां को कॉल किया था और अपना प्यार और संवेदना जाहिर की थी. इसके साथ ही मां को कहा था कि चिंता ना करें वो जल्दी घर आ जाएंगे.’
यह भी पढ़ें: ‘अजय देवगन से लेकर रवि किशन तक…’, धर्मेंद्र के घर लगा सेलेब्स का तांता, हीमैन के निधन से गम में बॉलीवुड
एक्टर ने पुराना समय किया याद
एक्टर ने आगे कहा, ‘उनके जाने का दुख काफी पर्सनल है. हम बचपन में उनकी गोद में पले-बढ़े हैं. उनके हमे प्यार और आर्शीवाद के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी मिली. उनकी मुस्कान कमरे को रोशनी से भर देती थी. सिनेमा में अमूल्य योगदान देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपकी जगह को बॉलीवुड में कोई नहीं भर सकता. कभी दूसरा धर्मेंद्र नहीं होगा. पूरे परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.’
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines