Dharmendra Dilip Kumar Viral Video: धर्मेंद्र के निधन के बाद से अभी भी उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स के बीच गम का माहौल देखने को मिल रहा है. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद धर्मेंद्र 24 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गए. अब भले ही ‘ही-मैन’ हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी यादें आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा है. धर्मेंद्र का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार के इंटरव्यू के बीच उनसे मिलने पहुंचते हैं. इस वीडियो में धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के बीच अटूट प्यार देखने को मिल रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि धर्मेंद्र और दिलीप कुमार का रिश्ता एक भाई जैसा था.
दोनों के बीच अटूट प्यार
वायरल वीडियो में दिलीप कुमार इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं, इसी बीच धर्मेंद्र उनके पास आते हैं और उन्हें गाल पर किस करते नजर आते हैं. आपस में दोनों की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रॉन्ग और क्यूट लगी. वीडियो में धर्मेंद्र बोलते नजर आ रहे हैं कि मैं डायरेक्ट फॉर्म से आ रहा हूं. इस पर दिलीप कुमार कहते हैं कि मुझे लगा ही था कि तुम सीधा खेत से आए हो. इसके बाद धर्मेंद्र कैमरे में देखते हुए दिलीप कुमार के लिए बोलते हैं कि ये मेरी जान हैं. इनकी वजह से ही मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया हूं.
यह भी पढ़ें: कब होगी Dharmendra की प्रेयर मीट? हीमैन की याद में साथ दिखेगा पूरा बॉलीवुड
वायरल वीडियो में क्या बोले धर्मेंद्र?
दिलीप कुमार भी धर्मेंद्र की जमकर तारीफ करते नजर आए. दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये इंसान साफ दिल से लोगों से बात करता है. ये आदमी मुझसे ज्यादा अच्छी बातचीत कर सकता है. ये जितने प्यार से बातचीत करते हैं उतना मैं कभी नहीं कर सकता.’ इस पर धर्मेंद्र मुस्कुराते हुए दिलीप कुमार को कहते हैं, ‘आप ही से सब कुछ सीखा है. मैं तो पहले भी ये कह चुका हूं कि ये मेरी जान हैं. मैं कई बार पहले भी कह चुका हूं कि ये हमारी फिल्मी जन्नत के आफताब हैं, जिनसे रोशनी चुराकर मैं अपनी हसरतों के दिए की लो को रोशन किया है.’
यह भी पढ़ें: Dharmendra से पहली बार फ्लाइट में मिले थे Kapil Sharma, हीमैन ने की थी कॉमेडियन के लिए पैरवी
दिलीप कुमार ने की थी तारीफ
धर्मेंद्र ने आगे कहा, ‘जब भी मैं इन्हें आकर गले लगाता हूं मुझे ताकत मिलती है. भगवान इन्हें लंबी उम्र दे और हमारे सिर पर हमेशा-हमेशा के लिए ऐसा ही इनका प्यार और आर्शीवाद बना रहे. ऐसे ही इनके चेहरे की रंगत और प्यार बना रहे. ऐसे लोग किस्मत वालों को मिलते हैं.’ बता दें फिल्म इंडस्ट्री में धर्मेंद्र और दिलीप कुमार की बॉन्डिंग काफी अच्छी रही है. दिलीप कुमार भी धर्मेंद्र को काफी प्यार करते थे और दिलीप कुमार ने एक इंटरव्यू में ये तक कह दिया था कि धर्मेंद्र इतने हैंडसम हैं कि हम भी भगवान से शिकायत करते हैं कि उनके जैसा चेहरा हमें क्यों नहीं मिला.
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines