हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Dharmendra का निधन, वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे हीमैन

Dharmendra death. image credit- social media
विज्ञापन

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हर कोई अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. सांस लेने में परेशानी की वजह से सीनियर एक्टर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था. वहीं, एक्टर से मिलने बीती रात बॉलीवुड के कई सितारे अस्पताल में पहुंचे थे. आपको बता दें कि बीते दिनों ही उनकी मौत को लेकर अफवाहें उड़ी थीं.

अंतिम घड़ी में साथ था परिवार

धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे और वेंटिलेटर सपोर्टर पर थे. उन्हें अफवाहों के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था. वह अंतिम घड़ी में परिवार के साथ और डॉक्टरोम की निगरानी में थे. पिछले कुछ दिनों पहले भी एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन, अंत में वह अपनी जिंदगी की जंग हार गए और ये समय केवल परिवार के लिए ही नहीं बल्कि उनके फैंस के लिए बेहद ही भावुक कर देने वाला है.

यह भी पढ़ें: 100 एकड़ में फार्महाउस, 12 एकड़ में रिसॉर्ट, अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए धर्मेंद्र, जानिए कितनी है नेटवर्थ

विज्ञापन

सितारे भी पहुंचे थे अस्पताल

धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत की खबर सुनते ही फैंस और बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ गई थी. बीती रात सलमान खान, गोविंदा, शाहरुख खान, आर्यन खान और अमीषा पटेल जैसे बड़े सितारों भी धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. वहीं सनी देओल के बेटे करण और राजवीर भी दादा का हाल जानने के लिए पहुंचे और इस दौरान काफी भावुक भी दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: Dharmendra कैसे बने थे बॉलीवुड के ही-मैन? एक फिल्म से रातोंरात चमक गई थी किस्मत

विज्ञापन

बॉलीवुड में कब की शुरुआत?

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में आई ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से की थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित रही थी. इसके बाद साल 1966 में आई ‘फूल और पत्थर’ फिल्म ने उनको स्टार बना दिया था. ये वही फिल्म थी जिससे उनका नाम बॉलीवुड में ही-मैन पड़ गया था.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola