Dharmendra Health Update News: धर्मेंद्र के निधन की खबर के बीच एक्टर की बेटी ईशा देओल का पहला रिएक्शन सामने आया है. ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि मेरे पिता की हालत स्टेबल है और झूठी खबरें फैलाई जा रही है. इसके साथ ही ईशा ने कहा कि मेरे पिताजी की हालत में सुधार हो रहा है. बीते दिन से धर्मेंद्र खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है. अब खबरें सामने आई कि एक्टर का निधन हो गया है. वहीं अब इन खबरों के बीच धर्मेंद्र की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.
पोस्ट में क्या लिखा?
ईशा देओल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मीडिया हद से सक्रिय है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिताजी की हालत स्थिर है और उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को गोपनीयता प्रदान करें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवादा.’ ईशा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Dharmendra की तबीयत ने बढ़ाई बॉलीवुड सेलेब्स की टेंशन, सलमान खान संग देर रात अस्पताल पहुंचे ये सितारे
सोशल मीडिया पर फैली निधन की खबरें
बता दें बीते दिन धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके निधन की अफवाहें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं. वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उनके निधन की पोस्ट को शेयर करने लगे थे. जिसके बाद चारों तरफ उनके निधन की खबर फैल गई थी. हालांकि बीते दिन सनी देओल ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि झूठी अफवाहें ना फैलाएं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Dharmendra कैसे बने बॉलीवुड के हीमैन? एक फिल्म से रातोंरात चमक गई थी किस्मत
फिल्मों से जीता दिल
धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कई धमाकेदार फिल्में दी हैं. ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ने ‘फूल और पत्थर’ फिल्म में शर्टलेस ट्रेंड की शुरुआत की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में शबाना आजमी संग किस सीन देकर धर्मेंद्र सुर्खियों में आ गए थे.
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
42 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
1 hr agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
21 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines