Dharmendra Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. बॉलीवुड के हीमैन ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. नंवबर के महीने में लगातार खबरें आ रही थी कि धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि, पहले अस्पताल और फिर घर पर हीमैन का इलाज चल रहा था, लेकिन उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से अभिनेता का निधन हो गया. धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा देओल परिवार टूटा-सा नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं.
हेमा मालिनी-ईशा देओल ने जोड़े हाथ
धर्मेंद्र के निधन के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में हेमा मालिनी और ईशा देओल पैपराजी के कैमरे के सामने हाथ जोड़ रही हैं. इस दौरान दोनों ही बेहद उदास और मायूस नजर आईं. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी बेहद इमोशनल नजर आए. हर कोई कमेंट्स में देओल परिवार को सांत्वना दे रहा है.
हीमैन को आखिरी विदाई देने पहुंचा बॉलीवुड
मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया गया है. हीमैन को आखिरी विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ा था. इस दौरान हर किसी की आंखें नम नजर आईं और लोगों ने हाथ जोड़कर और भारी दिल के साथ हीमैन को आखिरी विदाई दी. धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जायद खान, अमिताभ बच्चन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, अगस्त्य नंदा, संजय दत्त और अनिल कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे.
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’
गौरतलब है कि धर्मेंद्र ने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा अगर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की बात करें तो उन्हें लास्ट बार ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था. इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे. धर्मेंद्र के निधन से एक युग का अंत हो गया है.
यह भी पढ़ें- Dharmendra Family Tree: दो शादियां, 6 बच्चे और सितारों से भरा बड़ा परिवार, ये है धर्मेंद्र की फैमिली
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines