हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैरिड एक्टर ने धर्म बदल रचाई दूसरी शादी, पड़े तीसरी के प्यार में तो 'ड्रीम गर्ल' का टूटा दिल

Bollywood Throwback Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के इश्क के चर्चे तो आपने सुना ही होंगे, लेकिन आपको उस हसीना के बारे में पता है जिसके प्यार में हीमैन पड़ गए थे और ड्रीम गर्ल की चेतावनी के बाद दोनों ने एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया…

विज्ञापन

Bollywood Throwback Story: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सेलेब्स हैं जिन्होंने एक शादी होने के बाद भी दूसरी या तीसरी शादी रचाई है। आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में ही बात करने जा रहे हैं जिसने 80 और 90 के दशक में ऐसा गर्दा उड़ाया कि हर तरफ सिर्फ उन्हीं का नाम था। यही नहीं आज भी इंडस्ट्री में उनका नाम है। हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र (Dharmendra) की जो पहले से शादीशुदा थे। लेकिन हेमा मालिनी (Hema Malini) को देखते ही वो उन पर दिल हार गए। प्यार परवान चढ़ा और शादी भी कर ली, लेकिन कहते हैं कि फिर किसी और पर दिल आया जिससे ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) का दिल टूट गया। आइए जानते हैं पूरा किस्सा…

शादीशुदा होते हुए हेमा मालिनी पर आया दिल

धर्मेंद्र ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में छाए रहे हैं। एक्टर की इंडस्ट्री में आने से पहले शादी हो चुकी थी और वो पिता भी बन चुके थे। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका दिल हेमा मालिनी पर आ गया। दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया, लेकिन उन्होंने हेमा को अपने मैरिड होने की बात नहीं बताई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने इस कंटेस्टेंट को बुलाया कंबल में, एक्टर डरा और बोला- ‘मैं शादीशुदा हूं’

विज्ञापन

धर्म बदलकर की शादी

धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और धर्म बदल शादी करने का फैसला कर लिया। हेमा के पेरेंट्स भी नहीं चाहते थे कि वो उनसे शादी करे, लेकिन प्यार तो अंधा होता है। धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया और शादी कर ली। इस वजह से वो काफी ट्रोल भी हुए थे। आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने 2 शादियां की और वो 6 बच्चों के पिता हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर के चार बच्चे और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी के 2 बच्चे।

ड्रीम में हेमा और अफेयर किसी और से

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बारे में तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप उनके अन्य अफेयर के बारे में भी जानते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम बता देते हैं। दरअसल हेमा से शादी होने के बाद भी उनका दिल एक्ट्रेस अनीता राज पर आ गया था।

विज्ञापन

दोनों के अफेयर के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैल गए। इस बात से हेमा खफा हो गईं, ऐसे में उन्होंने अनीता को सख्त चेतावनी दी। इसका नतीजा ये निकला की अनीता और धर्मेंद्र ने साथ काम करना बंद कर दिया। अनीता ने फिल्म निर्माता सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली, जिसके बाद ये अफवाह खत्म हो गईं।

यह भी पढ़ें: Miss Universe 2024 बनने वाली Victoria Kjaer कौन? India कौन से स्थान पर…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola